---Advertisement---

Ishita Dutta और Vatsal Sheth के घर गूंजी किलकारी, शादी के 6 साल बाद मां बनी अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी

Ishita Dutta Vatsal Sheth: टीवी की पॉपुलर जोड़ी वत्सल सेठ और इशिता दत्ता के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कपल ने अपनी जिंदगी में नए मेहमान का स्वागत किया है और मिली जानकारी के मुताबिक इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। रिपोर्ट की मानें तो मां और बच्चे की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 10:40 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:25 अपराह्न

Ishita Dutta Vatsal Sheth
Follow Us
---Advertisement---

Ishita Dutta Vatsal Sheth: टीवी की पॉपुलर जोड़ी वत्सल सेठ और इशिता दत्ता के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कपल ने अपनी जिंदगी में नए मेहमान का स्वागत किया है और मिली जानकारी के मुताबिक इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। रिपोर्ट की मानें तो मां और बच्चे की हालत ठीक है और वे स्वस्थ हैं। फिलहाल इशिता अस्पताल में ही है और उन्हें जल्द वहां से छुट्टी मिलेगी। एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी फेज को खूब इंजॉय कर रही थी और आए दिन बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने में पीछे नहीं रहती थी। वहीं वत्सल भी अपनी पत्नी की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। ऐसे में अब इंतजार खत्म हुआ और दोनों एक बेटे के प्राउड पेरेंट्स बन चुके हैं।

जल्द अस्पताल से मिलेगी इशिता को छुट्टी

एक रिपोर्ट की माने तो इशिता ने 19 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है और फिलहाल वह अस्पताल में ही है। उन्हें शुक्रवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलेगी और वह अपने बेटे के साथ घर आएंगी। इशिता और वत्सल प्रेगनेंसी फेज के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे और अपने फैंस से रूबरू भी होते रहे थे। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह किसी खास ट्रीट से कम नहीं है। कपल एक दूसरे के सामने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होते रहते थे।

रोमांटिक अंदाज में प्रेगनेंसी की कपल ने की थी घोषणा

मार्च 2023 में वत्सल और इशिता ने इंस्टाग्राम के जरिए प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इस दौरान इशिता बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही थी और वत्सल उनके पेट पर किस करते हुए नजर आ रहे थे। इस रोमांटिक फोटो के साथ उन्होंने यह बता दिया था कि वह जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं। कपल की गोद भराई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही थी और लोगों ने इसे पसंद किया था। बता दें कि 2017 में वत्सल और इशिता की शादी हुई थी और दोनों फैंस के बीच लगातार एक्टिव हैं। इशिता दत्ता हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2‘ में नजर आई थी वहीं वत्सल भी टीवी इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Release Date

जून 21, 2026

Saif Ali Khan

जून 21, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026