---Advertisement---

सुकेश चंद्रशेखर संग नजदीकियों का मिला Jacqueline Fernandez को सिला, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी एक्ट्रेस की जानें शॉकिंग नेट वर्थ

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ मनी लांड्रिंग मामले में फिर बढ़ी एक्ट्रेस की मुसीबत लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर सुकेश चंद्रशेखर के साथ नजदीकियां रखने वाली जैकलिन आखिर कितने करोड़ की मालकिन है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 11:03 पूर्वाह्न

Jacqueline Fernandez
Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल की हवा काट रहा है लेकिन इस सबके बीच उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब बीते दिन पटियाला हाई कोर्ट में 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलिन सुकेश और उनकी पत्नी समेत 17 लोगों पर आरोप तय किए गए हैं। निश्चित तौर पर इस फैसले के बाद जैकलीन फर्नांडीज के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है। 200 करोड़ मनी लांड्रिंग के मामले में फंसी एक्ट्रेस की आखिर नेट वर्थ कितनी है आइए जानते हैं।

Jacqueline Fernandez पर कौन से आरोप किए गए तय

बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज को लेकर पटियाला हाई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए है। इस मामले में मिले सबूत के तहत यह पाया गया है। कहा जा रहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 4 के तहत यह दंडनीय अपराध है। अब ऐसे में जैकलीन फर्नांडीज समेत सभी कथित आरोपी को 3 जून को पेशी के लिए कहा गया है जहां उनसे व्यक्तिगत तौर पर सवाल पूछे जाएंगे। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर सुकेश चंद्रशेखर के साथ नजदीकियां जैकलीन फर्नांडीज को किस कदर भारी पड़ती है।

जानिए जैकलीन फर्नांडीज की नेट वर्थ और कीमती चीजें

जहां तक जैकलीन फर्नांडीज के नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक वह करीब 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपए में बात करें तो 115 से 116 करोड़ की मालकिन है। कथित तौर पर वह अपनी एक फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ रुपए की फीस लेती है तो वहीं उनके पास कई ब्रांड है जिससे वह करोड़ों कमाती है। इसके अलावा रियल एस्टेट से लेकर होटल और क्लॉथिंग ब्रांड में भी इन्वेस्ट की है तो मर्सिडीज, रेंज रोवर जैसी कार की भी मालकिन है। एक्ट्रेस के पास जुहू में 15 करोड़ का घर है। निश्चित तौर पर जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में है जिनके पास कई कीमती चीज मौजूद है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026