---Advertisement---

Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म को सर्टिफिकेट ना देना सेंसर बोर्ड के लिए पड़ा उल्टा, कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए क्यों कहा ‘गलत मिसाल’

Jana Nayagan: सेंसर बोर्ड की तरफ से जन नायकन फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला जिसकी वजह से यह तय तारीख पर रिलीज नहीं हुई लेकिन इस सब के बीच हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बोर्ड की आलोचना की। आइए जानते हैं थलापति विजय के फैंस के लिए क्या है राहत की खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 9, 2026 12:21 अपराह्न

Jana Nayagan
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर लोगों में एक गजब उत्साह देखा जा रहा था लेकिन बीते दिन एन मौके पर फैंस का दिल टूट गया जब यह खबर आई कि यह तय तारीख पर रिलीज नहीं हो रही है। सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला। वहीं इस सबके बीच मुंबई हाई कोर्ट की तरफ से आज फैसला सुनाया गया। निश्चित और सेंसर बोर्ड द्वारा जन नायकन को सर्टिफिकेट ना देना उल्टा पड़ गया क्योंकि हाई कोर्ट ने कड़ा रुख लेते हुए फैसला सुनाया। यह भी कहा कि ऐसे फैसले सेंसर बोर्ड के लिए गलत मिसाल साबित करने के लिए काफी है।

Jana Nayagan को सर्टिफिकेट ना देकर खुद के पांव पर सेंसर बोर्ड ने मेरी कुल्हाड़ी

जन नायकन फिल्म की रिलीज तारीख को रोकने की वजह से हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह किसी भी शिकायत पर फिल्म की रिलीज तारीख को रोक देना सही नहीं है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए गलत मिसाल बन सकती है और ऐसे में बोर्ड को अपने नियमों और फैसलों को कायम रखने के लिए कहा है। कोर्ट ने जन नायकन को बिना देर किए सर्टिफिकेट देने के लिए कहा है। ऐसे में बहुत जल्द थलापति विजय की फिल्म को लेकर रिलीज तारीख की घोषणा की जा सकती है।

मेकर्स ने किया थलापति विजय की फिल्म को लेकर यह दावा

जाहिर तौर पर जन नायकन को लेकर आई यह खबर थलापति विजय के फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है क्योंकि अगर रिलीज तारीख ना टली होती तो इसकी तकरार बॉक्स ऑफिस पर द राजा साब से हो सकती थी। पहले यह 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। हालांकि फिल्म रिलीज में देरी सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से हुई है। जहां मेकर्स की तरफ से यह कहा गया कि 1 महीने पहले फिल्म को सबमिट कर दिया गया था लेकिन बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला।

गौरतलब है कि जन नायकन को लेकर लोगों में एक गजब क्रेज है क्योंकि थलापति विजय की यह आखिरी फिल्म होने वाली है जो 500 करोड़ के बजट में तैयार की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026