---Advertisement---

Janhvi Kapoor: क्या साउथ में क्लीवेज और कमर के शॉट देने के लिए किया जाता एक्ट्रेस को मजबूर, ‘पेड्डी’ विवाद के बीच देखें रामचरण के रवैये का खुलासा

Janhvi Kapoor: पेड्डी एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान क्या मेकर्स का विरोध किया था और बदलाव के लिए बात की थी। आइए जानते हैं इसे लेकर लेटेस्ट वायरल चैट में क्या खुलासा हुआ जो आपको शॉक्ड कर सकता है जहां वह एक्टर को लेकर बात करते हुए नजर आती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2026 2:22 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: पेड्डी फिल्म को लेकर लोगों का उबाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां या एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में फैंस का गुस्सा देखा जा रहा है जहां दर्शकों और क्रिटिक्स ने मेकर्स पर एक्ट्रेस को जबरन ऑब्जेक्टिव फाइल करने का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि उनके किरदार में कोई खास दम नहीं है लेकिन बार-बार कैमरे के एंगल्स को जानबुझ कर कमर और नाभि पर सीन लेने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। अब इस सबके बीच वायरल चैट को देखने के बाद लोगों को झटका लगा है जहां कथित तौर पर जाह्नवी कपूर एक फैन से बात करती है और इस दौरान वह रामचरण का भी जिक्र करती हुई नजर आती है।

Janhvi Kapoor के वायरल चैट में साउथ का क्यों हुआ जिक्र

वायरल चैट की बात करें तो फिलहाल इसकी अधिकारिकता की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस चैट के मुताबिक जाह्नवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्टूबर 2025 में कैमरे एंगल्स को लेकर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें शॉट्स नहीं देने हैं। इस दौरान रामचरण ने भी उनका साथ दिया था और उन्होंने फिल्म मेकर से कहा था कि आगे से ऐसे एंगल्स मत लेना। इस वायरल चैट में यह भी कहा गया है कि साउथ सिनेमा में अभिनेत्री के साथ इस तरह का व्यवहार होता है जहां कमर और क्लीवेज को फ्लॉन्ट करवाया जाता है।

राम चरण को लेकर क्या बोली जाह्नवी कपूर

इस चैट के मुताबिक फिल्म मेकर्स कभी-कभी क्लोजअप शॉट का वादा करते थे लेकिन इसके बजाय कैमरा उनके क्लीवेज पर फोकस करते थे। उन्होंने ब्रेस्ट और कमर के साथ शॉट देने पर आपत्ति जताई थी और इस दौरान चैट में एक्ट्रेस कहती नजर आती है कि राम चरण सर स्वीट और इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसान है।

इस वजह से क्या पेड्डी में होगा बदलाव

बता दे कि पेड्डी के सीन को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। राम चरण जाह्नवी कपूर को बिना मर्जी किस करते हुए नजर आते हैं जिससे यौन उत्पीड़न करार दिया गया। वहीं बाद में चौतरफा बवाल के बाद डायरेक्टर बुची बाबू ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को भी आहत करने का नहीं था। वह फिल्म में इन विवादित और आपत्तिजनक को बदलाव करेंगे। गौरतलब है कि 4 जून को रिलीज होने वाली फिल्म पेड्डी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और 3 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026