---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 3: ‘टॉक्सिक’ का टलना रामचरण और जाह्नवी कपूर के लिए बना लकी, 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर रचा इतिहास

Peddi Box Office Collection Day 3: रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी रिलीज के बाद लगातार कमाई से लोगों को हैरान कर रही है। इस सब के बीच शनिवार का कलेक्शन देखने के बाद निश्चित तौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि यश की टॉक्सिक का टलना पेड्डी के लिए खास रहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 3: रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 4 जून को रिलीज हुई है और अपनी कमाई से फिलहाल साउथ इंडस्ट्री में दबदबा दिखा रही है। ना सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी में भी इसकी कमाई जबरदस्त देखी जा रही है। हालांकि इस सब के बीच यह कहना गलत नहीं होगा कि यश की टॉक्सिक टलना पेड्डी के लिए लकी रहा। पहले जहां कियारा आडवाणी के साथ यश की फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन उसे टाल दिया गया था। हालांकि इस सबके बीच आइए जानते हैं पड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 आखिर क्या है जिसने हर किसी के दिमाग को हिला दिया है।

पेड्डी की शनिवार की कमाई देख लग सकता है झटका

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो इसने भारत में करीब 28.85 करोड़ रुपए की कमाई की है। जाहिर दूर पर शुक्रवार से कमाई में इजाफा देखने को मिला क्योंकि 26.90 करोड़ की कमाई दूसरे दिन पर देखी गई थी। वहीं तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो हिंदी में 2.80 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.17 करोड़, मलयालम में 0.03 करोड़, तमिल में 0.25 करोड़ तो वहीं तेलुगु में 25.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन देखा गया है।

Peddi Box Office Collection Day 3 के बाद देखें रामचरण की फिल्म की कुल कमाई

वहीं इस सबसे हटकर पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के बाद रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने 125.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तीसरे दिन के बाद ही 100 करोड़ के क्लब को पार करने वाली इस फिल्म की फिलहाल काफी चर्चा हो रही है। जहां तक बात करें पेड्डी की तो यह एक्शन ड्रामा स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म है जो हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु में रिलीज हुई है। रामचरण के साथ जगपति बाबू, शिवराज कुमार, दिव्येंदु शर्मा नजर आ रहे हैं और यह बुची बाबू के निर्देशन में बनी है।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के बाद यह किस रिकॉर्ड को कायम करती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026