---Advertisement---

‘इंस्टाग्राम को वैक्सीन…’ क्या Virat Kohli और तमन्ना भाटिया के बाद Janhvi Kapoor की इस लाइक ने मचाई खलबली! जानिए Madhuri Dixit और श्रीदेवी से विवाद के तार

जाह्नवी कपूर परम सुंदरी फिल्म को लेकर चर्चा में है लेकिन इस सब के बीच श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के किस रील को लाइक कर चर्चा में आ गई। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 2:37 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी फिल्म परम सुंदरी को लेकर चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित और Sridevi के एक पोस्ट को लेकर वह विवादों में फंस चुकी हैं। पूरा मामला जानने के बाद आपको हैरानी होगी जहां Janhvi Kapoor के लाइक को देखकर यूजर्स का कहना है कि विराट कोहली और तमन्ना भाटिया के बाद अब यह भी एल्गोरिथम विवाद उठाएगी। ऐसे में इंस्टाग्राम को वैक्सीन बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं क्यों बवाल में फंस गई जाह्नवी कपूर और क्या है इसका श्रीदेवी और Madhuri Dixit से शॉकिंग कनेक्शन।

आखिर क्या है Sridevi और माधुरी दीक्षित के इस वीडियो में

रेडिट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी Janhvi Kapoor द्वारा लाइक यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह दिखाया जाता है कि बेटा फिल्म के गाने धक धक करने लगा पर Madhuri Dixit डांस कर रही हैं। दूसरी तरफ खुदा गवाह फिल्म के डायलॉग को श्रीदेवी बोलती हुई नजर आ रही है। इस रील को शेयर करते हुए कहा गया कि बेटा फिल्म में सिर्फ वल्गर स्टेप्स करने के अलावा माधुरी दीक्षित ने कुछ नहीं किया जबकि Sridevi ने डबल किरदार को बखूबी निभाया। बावजूद इसके माधुरी को फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया लेकिन श्रीदेवी को नजरअंदाज किया गया। इस रील को कथित तौर पर जाह्नवी कपूर ने लाइक किया तो बवाल मचा है

Janhvi Kapoor के लाइक पर मजे लेने लगे लोग

जाह्नवी कपूर के इस लाइक को देखने के बाद लोगों का कहना है कि विराट कोहली और तमन्ना भाटिया की तरह अब यह भी कहेगी कि यह एल्गोरिथम की वजह से हुआ है। वही एक यूजर ने कहा इंस्टाग्राम को वैक्सीन लानी चाहिए। बाकी यूजर्स भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Janhvi Kapoor कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Param Sundari को लेकर चर्चा में बनी हुई है जहां बीते दिन उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया। परम सुंदरी फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल सुर्खियों में है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026

Kiara Advani

जून 21, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

Toxic Release Date

जून 21, 2026

Saif Ali Khan

जून 21, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2

जून 21, 2026