---Advertisement---

Janhvi Kapoor: अंबानी के गणेश विसर्जन में चेहरे पर गुलाल लगाए दिल खोलकर नाचीं एक्ट्रेस, रूमर्ड बॉयफ़्रेंड ने भी दिया साथ

Janhvi Kapoor हाल ही में मुकेश अम्बानी के गणपति विसर्जन कार्यक्रम में अभिनेत्री को जमकर डान्स करते हुए देखा गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है जिसमें जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ़्रेंड शिखर के साथ खुशी से नाचती नज़र आ रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 23, 2023 11:45 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे ख़ूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। फ़िल्म ‘धड़क’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी, अभिनय के साथ-साथ अपने डान्स के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं हाल ही में जान्हवी को अंबानी के गणेश विसर्जन में दिल खोलकर नाचते हुए देखा गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहां उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया भी नज़र आए। 

अंबानी के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में ऐसे नाची Janhvi Kapoor

दरअसल कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी द्वारा मुंबई में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें Janhvi Kapoor अपने रूमर्ड बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। उस दौरान गणपति बप्पा को विदा करते समय जान्हवी को शिखर के साथ जमकर नाचते हुए देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जिसमें जान भी ढोल की आवाज़ पर मुंह पर गुलाल लगाए शिखर के साथ ख़ुशी से डांस करतीं नज़र आ रही हैं। 

टाइगर श्रॉफ़ के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आ सकती हैं जान्हवी

Janhvi Kapoor के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेत्री को आख़िरी बार वरुण धवन के साथ फ़िल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। इस फ़िल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था और यह फ़िल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। वहीं इसके बाद जान्हवी अब जल्द ही टाइगर श्रॉफ़ के साथ हॉलीवुड फ़िल्म ‘रैम्बो’ के हिंदी रीमेक में नज़र आ सकती हैं। इतना ही नहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री के पास इस वक्त अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ स्टारर ‘बड़े मियान छोटे मियान’ भी है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास फ़िल्म ‘मिस्टर और मिस माही’ भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026