---Advertisement---

Janhvi Kapoor की फिल्म ‘उलझ’ की नहीं होगी अजय देवगन से टक्कर! क्यों रिलीज की नई तारीख का हुआ ऐलान

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की रिलीज तारीख को बदलकर मेकर्स ने फैंस को दिया झटका, न्यू रिलीज तारीख को जान हैरान रह जाएंगे आप क्योंकि अब होगी विक्रांत मैसी के साथ टक्कर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 5:48 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: पिछले लंबे समय से लोग जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ‘ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस काफी अलग भूमिका में दिखाई देने वाली थी लेकिन इस सब के बीच लोगों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि अब यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज नहीं होने वाली है। जी हां, मेकर्स ने इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट करते हुए नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। वहीं साथ में इस फिल्म के पोस्टपोन करने की वजह भी बताई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है बड़ी खबर जो है चर्चा में और क्यों जाह्नवी कपूर की फिल्म को मिली नई रिलीज तारीख।

इस दिन रिलीज होगी Janhvi Kapoor की फिल्म

जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया स्टार फिल्म की कहानी को देखने के लिए फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब रिलीज की तारीख टल गई है। इस बात की जानकारी जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है तो आपको पॉपकॉर्न के साथ बहुत जल्द देखूंगी 2 अगस्त को सिनेमाघर में। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। जब इस फिल्म की टक्कर तब्बू और अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था’ से था।

अब इस फिल्म से होगी जाह्नवी की टकराहट

वहीं रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स फिलहाल फिल्म को लेकर पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं जिसकी वजह से फिल्म की तारीख को फिलहाल के लिए पोस्टपोन किया गया है और अब यह सिनेमाघरों में अगस्त में रिलीज होने वाली है। जहां 2 अगस्त को विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमें राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आने वाली है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या विक्रांत और जाह्नवी में से किसका चलने वाला है जादू और किसे खानी पड़ेगी मात।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026