---Advertisement---

Janhvi Kapoor के इस मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन, महंगे फेशियल और क्रीम की नहीं पड़ेगी जरुरत

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर के इस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आप पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन, ऐसे में जरूर करें ट्राई और देखें क्या होते हैं परिणाम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 6:30 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: फिलहाल बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जाह्नवी कपूरमिस्टर और मिसेज माही फिल्म में नजर आने वाली इस एक्ट्रेस के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी ग्लोइंग स्किन का क्या है राज। क्या आप भी दिखना चाहती हैं जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत तो इस मास्क का आप कर सकते हैं इस्तेमाल जो आपको ग्लोइंग स्किन देने के लिए है बेस्ट। ऐसे में आइए जानते हैं जाह्नवी का या यह सीक्रेट जिसके बारे में वह खुद ही रिवील करती हुई नजर आई। खास बात यह है कि इसमें घरेलू समान का इस्तेमाल किया गया है।

कुछ इस तरह जाह्नवी बनाती हैं मास्क

जाह्नवी कपूर इस वीडियो में बताती है कि वह सबसे पहले एक चम्मच दही लेती हैं और इसमें वह थोड़ा शहद मिलाती हैं। इसमें वह मैस किए हुए केले को मिला देती हैं और इसके बाद वह इसे अप्लाई करती हैं चेहरे पर। 5 मिनट रखने के बाद जाह्नवी ऑरेंज या सिट्रस फ्रूट को लेकर उसे चेहरे को रब करती हैं। इसके बाद उनका चेहरा साफ हो जाता है। आप भी पा सकती हैं इंस्टेंट ग्लो। वीडियो में आप देखेंगे कि जाह्नवी बताती है वह इस मास्क को हमेशा फॉलो करती है।

कैसे है ये फायदेमंद

चूंकि दही, शहद और केला तीनों ही स्किन फ्रेंडली होते हैं और यह चेहरे को डिटेन करने के लिए काफी फायदेमंद है। यह डेड स्किन सेल्स और गंदगी को बाहर निकालने के लिए असरदार है। वहीं केला डार्क स्पॉट, फाइन लाइंस, रिंकल्स और डेड स्किन के लिए जरूरी है। जहां तक शहद की बात करें तो यह स्क्रीन के कील और मुंहासे के लिए फायदेमंद है। ऐसे में आप भी इस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं और पा सकती हैं जाह्नवी कपूर की तरह ग्लोइंग स्किन। खास बात यह है कि इससे आपके चेहरे पर कोई नुकसान भी नहीं होगा क्योंकि इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026