---Advertisement---

धनतेरस पर बहन खुशी संग बन ठन के निकली Janhvi Kapoor, साउथ ट्रेडिशनल लुक से गिरा रही ‘बिजली’

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ट्रेंड में आ गई है और वजह है उनका लुक। सोशल मीडिया पर फेस्टिवल वाइब्स देती हुई दोनों बहने लाइमलाइट में है। लोगों की निगाहें अटक गई है। यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और उनका लुक देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 4:03 अपराह्न

janhvi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर फिलहाल बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि फेस्टिव सीजन में जाह्नवी भी लाइमलाइट में आ गई है और इस बार वजह कुछ और है। दरअसल धनतेरस पर जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ स्पॉट हुई है और उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। साउथ इंडियन बाला बनाकर फेस्टिव सीजन में आग लगाने के लिए एक्ट्रेस का यह लुक काफी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बहनों के बीच की बॉन्डिंग और खूबसूरती देखने लायक है।

जाह्नवी का देसी लुक देखने लायक

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो जाह्नवी कपूर लाइट पर्पल साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। इस लुक को उन्होंने डबल लेयर डायमंड चोकर से कंप्लीट किया जिसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स को फ्लॉन्ट किया। माथे पर बिंदी और हाफ क्लच हेयर स्टाइल में जाह्नवी की खूबसूरती देखने लायक है। बालों को गजरा लगाकर अपनी खूबसूरती में एक्ट्रेस भी चार चांद लग रही हैं।

खुशी कपूर की सादगी ने जीता दिल

जल्द ही ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली खुशी कपूर इस दौरान पिंक और ब्लू साउथ इंडियन अटायर में नजर आ रही है। उन्होंने भी नेकपीस से लुक को खास टच दे रही है। दोनों बहनों के बीच की बॉन्डिंग और झलक देखने लायक है और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी खूबसूरती का वाकई कोई जवाब नहीं है। धनतेरस पर जिस तरह वे ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करती हुई देखी वह किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

पर्सनल जिंदगी की वजह से बटोर रही लाइमलाइट

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। वजह चाहे उनका लुक हो या फिर पर्सनल जिंदगी। जहां जाह्नवी शिखर पहाड़िया संग डेटिंग रयूमर्स को लेकर चर्चा में है। वहीं खुशी कपूर ‘द आर्चीज‘ को स्टार वेदांग रैना के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट बटोर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026