---Advertisement---

Janhvi Kapoor ट्रेडिशनल लुक में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आई नजर, NTR 30 रिलीज से पहले लूट ली सारी लाइमलाइट

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को हाल ही में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने ट्रेडीशनल आउटफिट से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। जल्द साउथ फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आने वाली एक्ट्रेस का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी सादगी देख फैंस खूब इंप्रेस है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है जिसमें जाह्नवी के अंदाज को देख लोग कायल हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 12:15 अपराह्न

janhvi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी श्रद्धा और भक्ति की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं और उन्हें साउथ के मंदिर में कई दफा स्पॉट किया गया है। हाल ही में एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में नजर आई। इस दौरान उनकी भक्ति लोगों को काफी पसंद आ रही है और वे एक्ट्रेस की श्रद्धा से काफी इंप्रेस हो रहे हैं। जाह्नवी कपूर इस दौरान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उनके अंदाज को देख कायल हो गए हैं।

सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार जाह्नवी

जहां तक जाह्नवी कपूर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल ट्रेडिशनल ड्रेस को कैरी किया है। मिडिल पार्टेड सिंपल चोटी हेयर स्टाइल में जाह्नवी काफी अलग और खास नजर आ रही है। उनका यह लुक काफी सिंपल है जिसे देख फैंस उनकी सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लोक को चोटी के साथ-साथ छोटे इयररिंग्स से कंप्लीट किया है। इस लुक में जाह्नवी भी किसी साउथ एक्ट्रेस से कम नजर नहीं आ रही है। बॉडीगार्ड्स और मंदिर के पुजारी के साथ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और लोग उनकी सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार हैं।

भगवान को दिल से मानती है जाह्नवी

रिपोर्ट्स के माने तो जाह्नवी कपूर तिरुपति बालाजी और श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को दिल से मानती हैं और वह हर फिल्म की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचती हैं। साउथ इंडियन अटायर में उनकी खूबसूरती देख फैंस खूब इंप्रेस होते हैं और उनकी सादगी भरे इस वीडियो का सोशल मीडिया पर चर्चा में आना तो लाजमी है।

इन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर बहुत जल्द साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ ‘एनटीआर 30‘ में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसकी शूटिंग में अभी वह बिजी चल रही है। एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ओटीटी उलझ, बड़े मियां और छोटे मियां में नजर आने वाली है। वहीं पर्सनल लाइफ की बात कर तो एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के साथ कई दफा स्पॉट हुई है और उनके साथ रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026