---Advertisement---

Janhvi Kapoor के लिए शिखर पहाड़िया ने दिखाई आशिकी तो सुंदरी की हुई बोलती बंद, देखें क्या बोल गए खुलेआम

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर के लिए उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने स्पेशल पोस्ट लिखा जो सुर्खियों में है और इस पर आखिर परम सुंदरी एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2025 5:27 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर फिलहाल बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। Param Sundari को लेकर वह फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही है और सिनेमाघरों में इसे लेकर एक अलग क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि सबसे बड़ा फैन तो उनका अपना ही निकला। जी हां, हम बात कर रहे हैं Shikhar Pahariya की जो सुंदरी के प्यार में आशिकी का खुलेआम इजहार करते हुए नजर आए। Janhvi Kapoor के फैंस उनके इस रोमांटिक अंदाज पर निश्चित तौर पर फिदा हो जाएंगे। आईए जानते हैं आखिर ऐसा क्या बोल गए शिखर पहाड़िया जो उनके दिल का हाल बयां करने के लिए काफी है।

जाह्नवी कपूर को Shikhar Pahariya ने कहा माय क्वीन

दरअसल Janhvi Kapoor शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने सुंदरी की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “माय ड्रीम माय क्वीन Wow Wow Wow” इस इंस्टाग्राम स्टोरी को जाह्नवी कपूर ने भी री पोस्ट किया है।हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा। हालांकि परम सुंदरी एक्ट्रेस की चुप्पी में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि शिखर और जाह्नवी का रिश्ता किस कदर स्पेशल है।

Param Sundari की दीवानगी में खोए Janhvi Kapoor के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर

Shikhar Pahariya और जाह्नवी कपूर जब भी एक साथ नजर आते हैं तो फैंस के बीच सुर्खियों में आ जाते हैं और उन्हें कई दफा स्पॉट किया जा चुका है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Param Sundari फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह धीरे-धीरे कमा रही है। इस सब के बीच तीसरे दिन यानी रविवार को 10 करोड़ की कमाई हुई है और भारत में 27 करोड़ से ज्यादा छाप चुकी है। Janhvi Kapoor पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव है जहां वह वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखाई देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026