---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi ही नहीं इन टॉप 5 फिल्मों से भी छा गईं थी Janhvi Kapoor, आज ही देख डालें

आज हम आपके लिए Mr and Mrs Mahi एक्ट्रेस Janhvi Kapoor की टॉप 5 फिल्में लेकर आए हैं जिसे आप देख सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 2, 2024 11:43 पूर्वाह्न | Updated: जून 2, 2024 1:26 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी रीसेंट फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) में नजर आ रही हैं। हर कोई फिल्म में एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग और उनके जज्बे की तारीफें कर रहा है। और अगर आपको भी मूवी में उनका काम काफी ज्यादा पसंद आया है तो, आज हम आपके लिए जान्हवी की टॉप 5 मूवीज लेकर आए हैं जिसे आप अपना दिन बनाने के लिए देख सकते हैं।

Janhvi Kapoor की टॉप 5 फिल्में

चलिए अब मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा जान्हवी कपूर की टॉप 5 मूवीज पर एक नजर डालते हैं, जिसे आपको एक बार तो जरूर देखना चाहिए।

धड़क में दिखा जान्हवी का रोमांटिक अंदाज

मशहूर फिल्म धड़क जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म थी, जो मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। मूवी में उंची जात की लड़की और नीची जात के लड़के की क्यूट लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में कपल को अपने प्यार के चलते कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में दिखीं एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग

अगर आप एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग और जज्बा देखना चाह रहें हैं तो आपको जान्हवी की यह हिट फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल जरूर देखनी चाहिए। मूवी में एक्ट्रेस ने इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन का किरदार निभाया है और जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई।

वरुण धवन संग फिल्म बवाल में नजर आईं जान्हवी

इसी तरह हाल में एक्ट्रेस जान्हवी मशहूर एक्टर वरुण धवन संग अपनी रीसेंट फिल्म बवाल में नजर आईं थी। एक्ट्रेस की इस मूवी में दो ऐसे इंसानों की लव स्टोरी को दिखाया गया है जो एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। अगर आपको मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी की जोड़ी पसंद आई तो आपको एक्ट्रेस की यह मूवी भी देखनी चाहिए।

फिल्म मिली में अपने जज्बे से छाई जान्हवी

जान्हवी की यह मिली मूवी भी काफी शानदार है। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहनीं को दिखाया गया है जो अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी कुछ सहती है, वहीं वह गलती से एक बड़े से फ्रीज़र में फंस जाती है और अपनी हिम्मत और जज्बे से अपनी जान बचा ही लेती है।

जान्हवी की हॉरर फिम रूही

अगर आप रोमांटिक मूवी देख-देख कर बोर हो गए हैं तो, आप जान्हवी कपूर की यह मोस्ट एंटरटेनिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही भी देख सकते हैं। फिल्म में जान्हवी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो भूतों के कब्जे में आ जाती है और अपना आप खो देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

O Romeo

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026