---Advertisement---

रुमर्ड बॉयफ्रेंड मिस्टर फैजू संग Splitsvilla X5 में एंट्री से पहले Jannat Zubair ने खींचा ध्यान! शॉर्ट रेड ड्रेस में लग रही ‘कातिलाना’

Jannat Zubair: रेड शॉर्ट ड्रेस को फ्लॉन्ट करती आई नजर जन्नत जुबैर, सोशल मीडिया पर लुक देखने के बाद दीवाने हुएफैंस, करने लगे जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 7:48 अपराह्न

Jannat Zubair
Follow Us
---Advertisement---

Jannat Zubair: बीते दिन यह खबर सामने आई की जन्नत जुबैर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख के साथ स्प्लिट्सविला X5 में नजर आने वाली है। वह बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री इस शो में तड़का लगाने पहुंचेंगी। लेकिन इस तक के बीच जन्नत को स्पॉट किया गया और इस बार फिर कातिलाना लुक और स्माइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखने के बाद फैंस फिदा हो गए और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास जिसकी वजह से चर्चा में आई है जन्नत।

रेड ड्रेस में खूबसूरत दिखीं Jannat Zubair

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में जन्नत जुबैर को स्पॉट किया गया और वह मुंबई की बारिश के बीच रेड मिर्च बनकर जब सड़क पर निकली तो लोगों की नजरें थम गई। ऑफ शोल्डर ड्रेस को वह जिस तरह स्टाइल कर रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है और यही वजह है कि जन्नत चर्चा में आ गई है। नेचुरल सटल मेकअप से वह अपने लुक में कंप्लीट टच देती हुई नजर आई। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए जन्नत सिल्वर हाई हील्स और मैचिंग इयररिंग्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। जहां तक हेयर स्टाइल की बात करें तो वह हाफ पोनीटेल को फ्लॉन्ट करती दिखीं।

लोग कर रहे खूब तारीफ

कहने में दो राय नहीं है की जन्नत का अंदाज उनके फैंस के लिए वाकई काफी खास है क्योंकि यह हसीना अपने स्टाइल से लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही। इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने उन्हें एंजेल कहा तो दूसरे ने कहा रियल प्रिंसेस। एक फैन का कहना है कि छोटे कपड़े में भी जन्नत हूर नजर आती है तो एक फैन में उन्हें खुलेआम प्रपोज कर दिया।

चर्चा में बनी रहती हैं जन्नत

गौरतलब है कि जन्नत सोशल मीडिया सेंसेशन की लिस्ट में टॉप पर शुमार है और अक्सर अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती है। उन्हें स्प्लिट्सविला X5 में देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026