---Advertisement---

Jannat Zubair: रमजानों के बीच जन्नत जुबैर और उनके भाई को किसने पीटा? आखिर क्या है पनवेल हमले की पूरी हकीकत?

Jannat Zubair: एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर अटैक की खबर सामने आ रही है। दोनों पर पनवेल में हमला हुआ है। इस घटना ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 16, 2026 2:12 अपराह्न

Jannat Zubair
Follow Us
---Advertisement---

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर सोशल मीडिया से लेकर टीवी और बॉलीवुड का एक बड़ा नाम मानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल एक्ट्रेस कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में दिख रही हैं। आए दिन सेट से उनके दिल लुभाने वाले लुक सामने आते रहते हैं। लेकिन 24 साल की एक्ट्रेस के फैंस को तब झटका लगा जब जन्नत और उनके 18 साल के भाई अयान पर हमले की खबर सामने आयी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, एक्ट्रेस और उनके भाई पर पनवेल में अटैक किया गया है। जिसमें वो घायल हो गए हैं। इसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jannat Zubair और उनके भाई पर क्या सच में हुआ पनवेल में हमला?

रविवार को ‘TellyChakkar’ और ‘Boldsky’ जैसे प्लेटफॉर्म की तरह से इस खबर को ब्रेक किया गया कि, जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर पनवेल में कुछ लोगों ने हमला किया है। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। जन्नत जुबैर और उनके परिजनों की तरफ से इस घटना का ना तो खंडन किया गया है और ना ही इसे सही करार दिया है। जिसके कारण फैंस कंफ्यूज हैं कि, इस मामले में सच में कोई सच्चाई है भी या नहीं है। क्योंकि अभी तक अटैक की पुष्टि नहीं है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है जन्नत जुबैर और उनके भाई पर किसने, कब और कहां और क्यों हमला किया है? इन सवालों को फैंस तलाश रहे हैं। फिलहाल पनवेल पुलिस ने भी हमले की पुष्टि नहीं की है। एक्ट्रेस पर रमजानों के बीच हमले की खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

जन्नत जुबैर और अयान जुबैर के शो

जन्नत जुबैर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत ही कम में शुरु कर दी थी। वो सबसे पहले साल 2011 में फुलवा टीवी शो में दिखी थीं। इसके बाद वो ‘तू आशिकी’, ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’, ‘काशी – अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे शो में दिख चुकी हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म ‘हिचकी’, ‘कुलचे छोले’ , ‘लव का दी एंड’ और ‘आगाह: द वार्निंग’ जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। अभी हालहि में जन्नत जुबैर और एल्विश यादव का सुपरहिट गाना ‘तेरे दिल में’ खूब सुर्खियां बटोर चुका है। वहीं, जन्नत का भाई अयान जुबैर ‘जोधा अकबर’ शो में शहजादा सलीम का रोल कर चुके हैं। इसके साथ ही ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’, ‘चंद्रशेखर’ और ‘पेशवा बाजीराव’ जैसे तमाम सारे शो में दिख चुके हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026