---Advertisement---

Jawan Advance Booking: इस मामले में Salman Khan से आगे निकले Shah Rukh Khan, 4 करोड़ कमाकर भाई की इस फ़िल्म को दी मात

Jawan Advance Booking: Shah Rukh Khan की फ़िल्म जवान रिलीज़ से पहले ही नए रिकॉर्ड क़ायम कर रही है। इस बार फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी ज़बरदस्त कमाई करके सबको चौंका दिया है। ख़बरों की मानें तो फ़िल्म ने 4 करोड़ की बंपर कमाई करके सलमान ख़ान की फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 11:47 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Advance Booking: शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान की रिलीज़ में अब केवल कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फ़िल्म को देखने का लोगों में एक अलग ही क्रेज़ नज़र आ रहा है। इसी बीच 1 सितंबर से फ़िल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है जिसमें शाहरुख़ कि यह फ़िल्म कमाल कर रही है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि किंग ख़ान की फ़िल्म जवान ने सलमान ख़ान की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

एडवांस बुकिंग के मामले में सलमान ख़ान से आगे निकले Shah Rukh Khan 

1 सितंबर से शुरू हुई Shah Rukh Khan की फ़िल्म Jawan की एडवांस बुकिंग में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जवान 24 घंटे से भी कम समय में सलमान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस बुकिंग से आगे आगे निकल गई है। इन रिपोर्ट्स में सामने आए आंकड़ों के अनुसार फ़िल्म के हिंदी संस्करण ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक 1.18 लाख टिकट बेचकर 4 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। वहीं रात 9 बजे तक टिकट बिक्री का आंकड़ा 1.24 लाख रुपये तक पहुंच गया। 

बात अगर सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की करें तो भाईजान कि इस फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग में कुल 3.39 करोड़ के टिकट बेचे थे, जो Jawan के मुक़ाबले काफ़ी कम है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जवान के तमिल संस्करण ने भी एडवांस बुकिंग में 15 से 20 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई शाहरूख़ की फ़िल्म पठान ने भी एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। 

Jawan के ट्रेलर ने बढ़ायी फ़ैन्स की उत्सुकता

शाहरुख़ ख़ान की इस फ़िल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब फ़िल्म देखने के लिए भी काफ़ी उत्सुक नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म का ज़बरदस्त ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगू इन तीनों भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। Jawan का यह ट्रेलर ज़बरदस्त एक्शन सीन से भरा है जिसमें शाहरुख़ ख़ान का गंजा लुक खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है। इसी बीच फ़िल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर ख़ूब धूम मचा रहे हैं। वहीं अब देखना यह है कि सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली जवान लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026