---Advertisement---

शाहरुख खान की Jawan के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, इस हॉलीवुड फिल्म के साथ होगी टक्कर

Jawan: इस साल ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की तैयारियों में जुट चुके हैं। एटली निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच लगातार बज बरकरार है और वही परत दर परत इसे लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। कहा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 3:51 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: इस साल ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की तैयारियों में जुट चुके हैं। एटली निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच लगातार बज बरकरार है और वही परत दर परत इसे लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान दमदार किरदार में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों को जानने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और ‘जवान’ को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

हॉलीवुड फिल्म के साथ रिलीज किया जाएगा ट्रेलर

ताजा रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर लोगों के लिए काफी खास होने वाला है और कहा जा रहा है कि इसे ‘मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह अपने आप में बहुत बड़ी खबर है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अगर ऐसा होता है तो यह वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह खान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha की छप्पर फाड़ कमाई को देख सातवें आसमान पर हैं कियारा-कार्तिक, फैंस को ऐसे दिया खास सरप्राइज

इस दिन रिलीज होगी ‘मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग’

फिलहाल जवान का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा इस बारे में तो कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन ‘मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग’ भारत में 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जवान का ट्रेलर भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान के फैन इसी महीने जवान के ट्रेलर को देख सकते हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आने वाली है और लोग नयनतारा और शाहरुख खान की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें शाहरुख खान जुल्म से पीड़ित महिलाओं के लिए भगवान बन कर आते हैं।वहीं वह महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें अन्याय का सामना करने के लिए सीख देते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में सान्या मल्होत्रा, आस्था अग्रवाल, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि भी नजर आएंगी।

क्या डबल रोल में दिखेंगे शाहरुख

रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और लोगों के बीच जवान को लेकर एक जबरदस्त बज बना हुआ है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है और ऐसे में फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026