---Advertisement---

Jawan को लेकर फैंन्स के लिए आई बड़ी खबर, यहां लॉन्च होने जा रहा है शाहरुख़ खान की फ़िल्म का ऑडियो

Jawan के मेकर्स आए दिन फ़िल्म का पोस्टर या कोई टीज़र जारी करके सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिससे फैंस की उत्सुकता बनी रहे। वहीं अब मेकर्स ने फ़िल्म के ऑडियो लॉन्च के लिए 30 अगस्त का दिन चुन लिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 11:42 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘जवान’ रिलीज़ से पहले ही सुर्ख़ियों में है। फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फैंस फ़िल्म की रिलीज़ से पहले इसके ट्रेलर की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं फ़िल्म से अब तक दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं जो इस समय में टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उत्सुकता को और बढ़ाते हुए फ़िल्म के ऑडियो लॉन्च को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। 

इस दिन होगा Jawan का भव्य ऑडियो लॉन्च

फ़िल्म Jawan के मेकर्स आए दिन फ़िल्म का पोस्टर या टीज़र रिलीज़ करके लोगों में फ़िल्म के लिए उत्सुकता बनाए हुए हैं। ऐसे में ख़बर आ रही है कि अब मेकर्स ने फ़िल्म जवान का एक भाव से ऑडियो लॉन्च करने की योजना बनाई है जो अगले हफ़्ते होगा। फ़िल्म के मेकर्स पहले ही फ़िल्म के दो गाने रिलीज़ कर चुके हैं जिनमें से एक ‘ज़िंदा बंदा’ और दूसरा ‘चलेया’ है। वहीं अब जल्द ही फ़िल्म का तीसरा गाना भी रिलीज़ होने वाला है जिसका नाम है ‘नॉट रमैया वस्तावैया’। 

आपको बता दें कि फ़िल्म का ऑडियो लॉन्च बुधवार यानी 30 अगस्त को चेन्नई में भव्य तरीक़े से आयोजित किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ फ़िल्म के बाक़ी कलाकारों भी नज़र आएंगे। 

कब रिलीज़ होगा Jawan का ट्रेलर

ताज़ा ख़बरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फ़िल्म के मेकर्स इसकी रिलीज़ से पहले ट्रेलर लॉन्च करने का मन बना रहे हैं। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह ट्रेलर पूरे 3 मिनट का होगा। मगर कई रिपोर्ट्स यह भी कहती है कि Jawan का ट्रेलर आने वाले एक या दो दिनों में रिलीज़ हो जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अब देखना यह है कि आख़िर शाहरुख़ ख़ान की एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म में सनी देओल की ग़दर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026