---Advertisement---

Jawan: रिलीज से पहले धड़ाधड़ रिकॉर्ड बना रही शाहरुख की फिल्म, बुर्ज खलीफा पर किंग खान दिखाएंगे दमखम

Jawan: शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और बीते दिनों ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आई थी। वहीं एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि बुर्ज खलीफा पर वह कारनामा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। वहीं यह फिल्म रिकॉर्ड बनाने के लिए भी काफी ट्रेंड में है। फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग भी खूब हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 1:26 अपराह्न

Jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: पिछले कुछ समय से शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जहां बीते दिनों फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख की घोषणा की गई। वहीं रिलीज से पहले ही शाहरुख की फिल्म ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स बना रही है। ट्रेलर के रिलीज की तारीख सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘पठान’ फिल्म के बाद अब ‘जवान’ से भी शाहरुख तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि किंग खान के नाम अब एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

शाहरुख खान का नया रिकॉर्ड

गेयटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो लगाकर जवान ने रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल इस थिएटर में पठान के समय फैंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था और उन्होंने सुबह 9 का शो बुक किया था। वहीं अब एक बार फिर फैन क्लब ने इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि वे सुबह का शो ऑर्गेनाइज करवाने वाले है। वहीं इसके अलावा अगर ‘जवान’ फिल्म की बात करें तो कहा जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर किंग खान का जलवा देखने को मिल सकता है।

शाहरुख मनाएंगे जवान का जश्न

दरअसल यह खबर सामने आ रही है कि दुबई में जवान का ट्रेलर शाहरुख खान लॉन्च कर सकते हैं। बीते दिनों शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, “जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊ यह हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त 9 बजे और सेलिब्रेट करो जवान मेरे साथ और चूंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फिलिंग्स है। तो प्यार के रंग में रंग जाओ और लाल रंग पहनो क्या बोलते हो तैयार।”

आखिर कब जारी होगा ट्रेलर

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। एटली निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में तो लीड रोल में नयनतारा नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026