---Advertisement---

Jawan की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ताबड़तोड़ बिक रहे टिकट्स! स्टॉक खत्म होने से पहले फिल्म देखने के लिए करें ये काम

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर जारी किया गया और वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। किंग खान ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द लोगों को बेकरार करने के लिए आ रहे हैं। वही एक वीडियो शेयर कर एडवांस बुकिंग की घोषणा भी कर चुके हैं। इस वीडियो में शाहरुख काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपने फैंस को ट्रीट देते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 2:17 अपराह्न | Updated: सितम्बर 1, 2023 3:24 अपराह्न

Jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, शाहरुख खान ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि अब आप फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। एक वीडियो को शेयर करते हुए किंग खान ने अपनी एक्साइटमेंट बयां करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है और किंग खान अपने अंदाज में छा गए हैं। एक्टर का जलवा फिल्म रिलीज से पहले ही खूब देखने को मिल रहा है।

फटाफट कर लें आप भी ‘जवान’ के लिए बुकिंग

शाहरुख खान दरअसल एक वीडियो में पठान ट्रेलर पर मिल रहे कमेंट को पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में रहते हैं कि बहुत बेकरार हैं सब जवान के लिए। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए किंग खान ने लिखा, “आपकी और मेरी बेकरारी खत्म हुई एडवांस बुकिंग जवान की शुरू हो गई है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में शाहरुख के चेहरे पर खुशी की लहर साफ़ दिखाई दे रही है। आप फिल्म को देखने के लिए ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकते हैं क्योंकि टिकट की बिक्री खूब हो रही है इसलिए स्टॉक खत्म होने से पहले आप भी अपने नाम टिकट कर ले।

ट्रेलर को देखने के बाद लोग हैं काफी एक्साइटेड

गौरतलब है कि एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं स्पेशल अपीयरेंस के लिए दीपिका पादुकोण को देखना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं अन्य किरदार की बात करें तो सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा फिल्म में नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान अपने अलग-अलग लुक से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं और फिलहाल फिल्म के लिए लगातार बज बरकरार है। बीते दिनों इसका ट्रेलर जारी किया गया था जो अभी भी ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026