---Advertisement---

Jawan Trailer: बुर्ज ख़लीफ़ा पर Shah Rukh Khan ने मचाई धूम, फ़िल्म के डायलॉग्स सुनाकर इवेंट में लगाए चार चांद

Jawan Trailer: 31 अगस्त को फ़िल्म का ट्रेलर दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा पर भव्य तरीक़े से लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में Shah Rukh Khan भी उपस्थिति थे। वहीं इस दौरान उन्होंने फैंस के लिए अपनी आगामी फ़िल्म के कई डायलॉग भी कहे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 1, 2023 12:58 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Trailer: एटली द्वारा निर्देशित फ़िल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को धमाकेदार तरीक़े से रिलीज़ हुआ है। फ़िल्म का यह ट्रेलर काफी ज़बरदस्त है जिसमें फैंस को शाहरुख़ खान का एक नया अंदाज़ देखने को मिल रहा है। भारत में तो जवान का ट्रेलर धूम मचा ही रहा है मगर इसके साथ ही दुबई में भी शाहरुख़ की इस फ़िल्म के ट्रेलर ने धमाल मचाया है। कल  फ़िल्म जवान का ट्रेलर पूरे भारत के साथ-साथ दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा पर भी लॉन्च हुआ, जहां शाहरुख़ की मौजूदगी ने इस मौक़े को और खास बनाया। 

Shah Rukh Khan ने Jawan के डायलॉग्स से लगाए इवेंट में चार चांद

दुबई में हुए इस शानदार इवेंट में Shah Rukh Khan ने अपने फैंस के लिए Jawan के कई डायलॉग्स कहे। उन्होंने वहां मौजूद सभी माता-पिता को फ़िल्म से अपना एक फ़ेमस डायलॉग सुनाया। उन्होंने कहा “यह यहां मौजूद सभी माता-पिता के लिए है। बेटे से बात करने से पहले बाप से बात कर”। फैंस ने भी शाहरुख़ का डायलॉग सुनकर उनके लिए खूब तालियां बजाईं। इसके बाद शाहरुख़ ने भी उन सबका अभिवादन करते हुए फ़िल्म से अपना एक और डायलॉग सुनाया। उन्होंने कहा “मैं कौन हूं, कौन नहीं पता नहीं। मां को किया वादा हूं या अधूरा एक इरादा हूं। मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पाप हूं या पुण्य हूं ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी वही हूं जो तुम हो”। 

Jawan में डबल रोल में नज़र आएंगे Shah Rukh Khan 

आपको बता दें कि Shah Rukh Khan, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर Jawan 7 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी एक ज़बरदस्त कैमियो किया है जिसे देखने के लिए फैंस क़ाफी उत्साहित हैं। वहीं फ़िल्म में शाहरुख़ के किरदार की बात करें तो अभिनेता फ़िल्म में डबल रोल में ज़बरदस्त एक्शन करते नज़र आएंगे। इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि Jawan इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026