---Advertisement---

रिलीज से पहले मचा Jawan के ट्रेलर का डंका, Shah Rukh khan ने खास अंदाज में की प्रिव्यू डेट की घोषणा

Jawan trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान‘ को लेकर फैंस के बीच पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। यह बात सच है कि फिल्म के जरिए शाहरुख एक बार फिर जबरदस्त धमाका मचाते नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर छाए हुए रहे हैं। इस फिल्म ने वर्ल्ड ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 10:53 पूर्वाह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान‘ को लेकर फैंस के बीच पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। यह बात सच है कि फिल्म के जरिए शाहरुख एक बार फिर जबरदस्त धमाका मचाते नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर छाए हुए रहे हैं। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इसकी कमाई 500 करोड़ से ज्यादा भारत में हुई है। कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम कर कई फिल्मों को पछाड़ शाहरुख छा गए। अब किंग खान की अगली फिल्म पर लोगों की नजर है और माना जा रहा है कि यह भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। रेड चिल्ली और शाहरुख खान ने ट्रेलर के प्रिव्यू डेट की घोषणा कर दी है जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। आइए जानते हैं क्या है इसमें खास।

इस दिन रिलीज होगा जवान का ट्रेलर

किंग खान ने साबित कर दिया कि उनका अंदाज वाकई काफी अलग है। ट्रेलर प्रिव्यू डेट की घोषणा करते हुए उन्होंने एक फायर बैकग्राउंड में वीडियो के साथ फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा और इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “मैं पुण्य हूं या पाप हूं, मैं भी आप हूं।” वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शाहरुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 10 जुलाई को जवान का ट्रेलर जारी होगा। वर्ल्ड वाइड 7 सितंबर को रिलीज हो रही है तमिल तेलुगु और हिंदी में।”

क्या ‘पठान’ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी ‘जवान’

गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार एटली के साथ काम करने के लिए तैयार है। एटली निर्देशित यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा में है। शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आने वाली है और दोनों को साथ देखकर लोग काफी उत्साहित हैं। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख की यह फिल्म पठान के रिकॉर्ड को तोड़ती हुई नजर आएगी। यह बात सच है कि ‘जवान’ ने रिलीज से पहले करोड़ों का बिजनेस किया है। रिलीज से पहले ही शाहरुख खान का डंका चारों तरफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिलहाल लोगों को ट्रेलर का इंतजार है और देखना दिलचस्प है कि किंग खान क्या कमाल दिखाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026