---Advertisement---

Jawan: ट्रेलर रिलीज़ से पहले KRK ने बताया पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी शाहरुख़ खान की फ़िल्म, जानकर फैन्स के उड़े तोते

Jawan का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है जिसको लेकर फैंस काफ़ी उत्साहित है वहीं अब तो फ़िल्म क्रिटिक और अभिनेता KRK ने शाहरुख़ ख़ान की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म पल के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर ख़ुलासा किया है। उनका कहना है कि फ़िल्म अपने पहले दिन दुनियाभर में 125 करोड़ का कलेक्शन करेगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 30, 2023 9:25 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: इन दिनों हर तरफ़ शाहरुख़ खान की फ़िल्म जवान का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। लोग किंग खान की इस फ़िल्म को देखने के लिए लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं। एक ओर जहां शाहरुख़ खान की इस फ़िल्म के ट्रेलर की रिलीज़ को लेकर ज़ोरो-शोरों से चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर फ़िल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल राशिद खान यानी KRK ने जवान के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

KRK ने बताया ओपनिंग डे पर कितना होगा Jawan का कलेक्शन 

मंगलवार को KRK ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शाहरुख़ खान की फ़िल्म Jawan की ओपनिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल KRK ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “शाहरुख़ खान ने भारत में Jawan को 75 करोड़ की ओपनिंग दिलाने की पूरी तैयारी कर ली है। फ़िल्म पहले दिन दुनियाभर में 125 करोड़ कमाएगी और वीकेंड पर 400 करोड़ का कलेक्शन करेगी”। आपको बता दें कि KRK सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और अक्सर बिग बजट फ़िल्मों पर टिप्पणियां करते रहते हैं। अभिनेता से फ़िल्म क्रिटिक बने KRK बड़े से बड़े एक्टर्स की फ़िल्मों पर अपना दृष्टिकोण रखने से कभी पीछे नहीं हटते। 

एडवांस बुकिंग में दमदार निकली फिल्म

7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली शाहरुख़ खान की फ़िल्म Jawan को लेकर यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन करेगी और सनी देओल की Gadar 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। वहीं फ़िल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म का फ़र्स्ट शो हाउसफ़ुल हो चुका है। लोगों में फ़िल्म का इतना क्रेज़ है कि उन्होंने 1100 रुपये तक में फ़िल्म की टिकट ख़रीदी है। इसके अलावा अमेरिकी में भी फ़िल्म को लेकर अच्छा ख़ासा क्रेज़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ़िल्म अपनी एडवांस बुकिंग से अब तक 1.2 करोड़ का ज़बरदस्त कलेक्शन कर चुकी है। 

ग़ौरतलब है कि एटली द्वारा निर्देशित फ़िल्म Jawan में शाहरुख़ खान साउथ की अदाकारा नयनतारा के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। वहीं हाल ही में मेकर्स ने फ़िल्म का नया गाना नॉट रमैया वस्तावैया रिलीज़ किया है, जो लोगों के बीच धूम मचा रहा है। इसके साथ ही 30 अगस्त को फ़िल्म का भव्य ऑडियो लॉन्च भी किया गया है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026