---Advertisement---

Jaya Bachchan के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने कहीं दिल की बात, इस तरह शुक्रिया अदा करते दिखे बिग बी

Jaya Bachchan: जया बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर चर्चा में आए बिग बी, अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते आए नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 5:01 अपराह्न

Jaya Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Bachchan: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड की इंस्पायरिंग जोड़ी की बात करें तो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम इस लिस्ट में शुमार है। दोनों सदियों से एक दूसरे के साथ है और अक्सर कपल गोल सेट करते हैं। उनकी प्रेम कहानी और केमिस्ट्री तो आप जानते ही हैं। वहीं अपनी पत्नी जया के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए और फिलहाल यह चर्चा में है।अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के जन्मदिन पर कुछ ऐसा लिखा जो वाकई काफी इंटरेस्टिंग है।

अमिताभ ने जया को लेकर कहीं ये बात

अमिताभ बच्चन ने कहा, “इस दिन हम आपको शुभकामनाएं देते हैं परिवार की ओर से बधाई और प्यार या एक और परिवार के जन्म की सुबह है जिसके लिए किसी भी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। आज अर्धांगिनी का जन्मदिन है और उनके लिए मिली सभी शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभार।” यह प्यार भरा नोट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी है फिल्मी

बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है कहा जाता है कि जहां जया बच्चन पहली नजर में ही अमिताभ बच्चन की पर्सनालिटी पर फिदा हो गई तो मैगजीन में जया की तस्वीर देख बिग बी दिल हार बैठे थे। काफी मुश्किलों के बाद दोनों को एक साथ फिल्म ‘जंजीर’ में काम करने का मौका मिला और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। सक्सेस को एंजॉय करने के लिए दोनों लंदन जाना चाहते थे लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता ने यह कह दिया कि जया से शादी करने के बाद ही लंदन जा सकते हो। फिर आनन फानन में दोनों परिवारों की मौजूदगी में अमिताभ और जया एक हुए थे।

चर्चा में बनी रहती हैं जया

जया बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी पैपराजी संग मस्ती करने की वजह से और कभी अपने गुस्से से वह लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली के साथ स्पॉट किया जाता है। एक शानदार करियर इंडस्ट्री में देने के बाद वह राजनीति में एक्टिव है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026