---Advertisement---

Jayam Ravi Birthday: तलाक की घोषणा करने वाले ‘पोन्नियिन सेलवन’ स्टार की नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग, रईसी में नहीं है जवाब

Jayam Ravi Birthday: पोन्नियिन सेल्वन एक्टर जयम रवि शादी के 15 साल बाद तलाक लेने की घोषणा करने के बाद चर्चा में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर उनकी नेट वर्थ कितनी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2024 12:39 अपराह्न

Jayam Ravi Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Jayam Ravi Birthday: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) बीते दिन अपनी शादी टूटने की खबर को लेकर काफी चर्चा में रहे। वहीं इस सबके बीच आज यानी 10 सितंबर को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शादी के 15 साल बाद तलाक लेने की खबर जब सोशल मीडिया पर आई तो लोग हैरान रह गए। दो बेटे आरव रवि और अयान रवि के होने के बावजूद कपल ने एक दूसरे से अलग होने में ही अपनी भलाई समझी। तलाक की घोषणा करने वाले इस एक्टर की नेटवर्थ वाकई लोगों को चौंकाने के लिए काफी है। ‘पोन्नियिन सेल्वन‘ (Ponniyin Selvan) जैसी फिल्म में दिखाई देने वाले यह एक्टर करोड़ों के मालिक हैं। आइए देखते हैं एक नज़र उनकी नेटवर्थ पर।

इतने करोड़ के मालिक हैं Jayam Ravi

जहां तक जयम रवि की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 15 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। अगर भारतीय करेंसी की बात करें तो एक्टर की करीब 100 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। बता दें कि न सिर्फ फिल्म बल्कि वह ब्रांड एंड्रोसमेंट के जरिए भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने काफी इन्वेस्टमेंट भी किए हैं जो उनकी नेटवर्थ को बढ़ाने के लिए काफी है।

घर और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Jayam Ravi

रिपोर्ट्स के मुताबिक जयम रवि का चेन्नई में एक आलीशान घर है जिसमें तमाम सुख सुविधाएं हैं। इस आलीशान घर की खूबसूरती देखने लायक है जिसकी तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। ना सिर्फ आलीशान घर बल्कि उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है जो उनकी रॉयल जिंदगी को दिखाने के लिए काफी है। अगर इन गाड़ियों और घर की बात करें तो यह करोड़ों में है।

फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं Jayam Ravi

अगर जयम रवि की बात करें तो अपनी एक फिल्म के लिए वह करीब 30 करोड रुपए चार्ज करते हैं। वहीं ‘पोन्नियिन सेल्वन’ फिल्म के लिए उन्होंने 20 करोड रुपए चार्ज किए थे जिसमें ऐश्वर्या राय भी नजर आई थी। उनकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए उनकी फीस काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026