---Advertisement---

क्या Jiya Shanakar के मंगेतर करण धनक का है अमेरिका में क्रिमिनल रिकॉर्ड, घरेलू हिंसा मामले में किया गया था अरेस्ट

Jiya Shanakar: कौन है एक्ट्रेस का मंगेशकर कारण धक जिस पर लगाया जा रहा है उस में फॉरेस्ट रिकॉर्ड का आप आईए जानते हैं पूरा मामला जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और यूजर्स इस बारे में जमकर सर्च कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 11:55 पूर्वाह्न

Jiya Shanakar
Follow Us
---Advertisement---

Jiya Shanakar: कभी एल्विश यादव तो कभी अभिषेक मल्हान के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 फेम का नाम जुड़ चुका है लेकिन इस सबके बीच अब उन्होंने लोगों को अपने मंगेतर की झलक दिखा दी। वह कोई और नहीं बल्कि एनआरआई करण धनक हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रपोजल तस्वीरों को फैंस से काफी प्यार मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं की मंगेतर पर यूएस में क्रिमिनल रिकॉर्ड्स होने का दावा किया जा रहा है। रेडिट पर एक पोस्ट के साथ ही इस बात की जानकारी लोगों को दी गई है। आइए जानते हैं क्या है यह मामला जिसकी हम तो पुष्टि नहीं करते लेकिन यह सुर्खियों में है।

Jiya Shanakar के मंगेतर पर क्या है आरोप

जिया शंकर ने कई ड्रीमी फोटो को शेयर करते हुए करण धनक के साथ अपनी इंगेजमेंट की पुष्टि कर दी। हालांकि इस सब के बीच उनके मंगेतर को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि यूएस में उनका अरेस्ट रिकॉर्ड है। सोशल मीडिया पर इसके साथ स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है जहां उन पर घरेलू हिंसा यानी फैमिली वायलेंस का आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि 15 सितंबर 2019 को उन्हें अरेस्ट भी किया गया था।

कौन है जिया शंकर का मंगेतर करण

Jiya Shankar got engaged💍 (inframe: Jiya Shankar and Kaaran)
byu/New_Warning_1222 inInstaCelebsGossip

करण धनक की बात करें तो वह अमेरिका के एनआरआई बिजनेसमैन है जिनके साथ बीते कुछ समय से जिया शंकर के रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार आ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह हुक्का पार्लर चलाते हैं। इसके साथ ही उनका और भी कई बिजनेस बताया जा रहा है।

क्यों मंगेतर के लिए इमोशमल हुई जिया शंकर

बीते दिन जिया शंकर ने कई ड्रीमी फोटोज शेयर कर लोगों को करण धनक की पहली झलक शेयर की थी और बताया था कि “शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था पर किसी तरह सब हो गया। हजारों मील दूर होने के बावजूद तुमसे हुई हर बातचीत घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था लेकिन हमने हर दिन एक दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैं जिंदगी भर इंतजार किया था। मुश्किल दिनों में भी तुमने मुझे हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय तुमने मुझे हमेशा कसकर गले लगाया जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो।”

जिया शंकर ने लुटाया प्यार

इसके साथ ही जिया शंकर ने आगे कहा, “दुनिया में कहीं भी हो घर कभी कोई भी जगह नहीं थी घर हमेशा तुम ही थे। तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है मेरे मजेदार दोस्त मेरे सबसे अच्छे दोस्त मेरे एबीसीडी और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जैसी है। मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो जिया शंकर को बिग बॉस ओटीटी 2 से एक पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने रितेश देशमुख के साथ वेद फिल्म में काम किया है। हाल ही में एल्विश यादव के साथ इंगेज्ड सीजन 2 में देखा गया था।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026