---Advertisement---

Joe Jonas And Sophie Turner: हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे प्रियंका के जेठ और जेठानी, रिश्ते में आई दरार तो टूटा फैंस का दिल!

Joe Jonas sophie Turner: निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर की तलाक की खबरें सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कपल अब एक दूसरे के साथ नहीं है। वह भले ही अलग होने की सोच रहे लेकिन एक दूसरे को अभी भी सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तलाक की खबरें फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 12:01 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 12:31 अपराह्न

Joe Jonas And Sophie Turner
Follow Us
---Advertisement---

Joe Jonas And Sophie Turner: एंटरटेनमेंट की दुनिया जितनी चमक भरी होती है वहां पीछे उतने ही गहरे राज होते हैं। यही वजह है कि कब ब्रेकअप और पैचअप तो कब शादी और तलाक की खबरें सामने आ जाए यह कहना मुश्किल है। कैमरे पर एक साथ मुस्कुराकर पोज देने वाले कपल की नीचे जिंदगी में क्या चल रही है यह सिर्फ उन्हें पता होता है। ऐसे में फैंस का दिल टूट जाता है जब यह पता चलता है कि उनके आइडियल कपल अलग होने वाले हैं। वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा के जेठ जेठानी यानी जो जोनास सोफी टर्नर (Joe Jonas sophie Turner) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं और जल्द ही जो जोनस सोफी टर्नर तलाक (joe jonas Sophie Turner divorce) ले सकते हैं।

वकीलों से कर रहे हैं बातचीत

जो जोनस सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के भाई हैं जिन्हें हाल ही में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में साथ में देखा गया था। वहीं अब जब दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही है तो फैंस काफी हैरान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कपल लॉस एंजिल्स में वकीलों की राय भी ले रहे हैं और उनसे सलाह मशवरा कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और यह खटास इतनी बढ़ गई है कि अब तलाक की नौबत आ चुकी है। इस बात का खुलासा खुद कपल के सूत्रों ने किया है।

6 महीने से चल रही है कपल के बीच में अनबन

जो जोनस सोफी टर्नर की शादी (joe jonas Sophie Turner marriage) को 4 साल हो चुके हैं। रिपोर्ट में यह कहा जा रहा कि पिछले 6 महीने से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं थी और वह गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के बारे में सोचा है लेकिन वे एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में जो के हाथ में उनकी शादी की अंगूठी नजर नहीं आई जिसके बाद इस खबर ने तूल पकड़ ली। वहीं कपल ने अपना मियामी वाला घर भी बेच दिया है।

लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे जो और सोफी

अगर जो जोनास और सोफी की शादी की बात करें तो उनकी शादी को 4 साल हो चुके हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 2016 में हुई थी और 2017 में उन्होंने सगाई की। वहीं 2019 में दोनों लेविस स्टाइल में शादी के बंधन में बंधे। कपल फिलहाल दो बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं। सोफी टर्नर (sophie turner) हॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री में से एक है जो ‘द गेम का थ्रोन’ में नजर आ चुकी है। फिलहाल दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026