---Advertisement---

Jogira Sara Ra Ra: शादी तुड़वाने के लिए हद पार करते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी! नेहा शर्मा की फिल्म को देख होगी गुदगुदी

Jogira Sara Ra Ra: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में वह नाम हैं जो लोगों के दिलों में खास पहचान बना चुके हैं। अदाकारी में घुसकर लोगों को कैसे इम्प्रेस करना है यह नवाज को बेहतर मालुम है और एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित किया है कि वह किसी भी किरदार को बखूबी निभा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Jogira Sara Ra Ra
Follow Us
---Advertisement---

Jogira Sara Ra Ra: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में वह नाम हैं जो लोगों के दिलों में खास पहचान बना चुके हैं। अदाकारी में घुसकर लोगों को कैसे इम्प्रेस करना है यह नवाज को बेहतर मालुम है और एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित किया है कि वह किसी भी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। अक्सर दमदार और सीरियस रोल में नजर आने वाले नवाज के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह इतने बड़े और दिग्गज कॉमिक एक्टर भी हैं। हालांकि उनकी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ फिलहाल खूब सुर्खियों में है। इस सब से परे नवाज का साथ एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बखूबी दिया है और यही वजह है कि अगर आप अपने मूड को लाईट करना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है लखनऊ में रहने वाले जोगी से जो एक शानदार इवेंट कंपनी का मालिक है। यह कंपनी लोगों की शादी करवाती है और जोगी के पास हर चीज का जुगाड़ होता है। चीजें ठीक चल रही होती है लेकिन तभी उनकी मुलाकात होती है डिंपल से। इस इवेंट्स के जारी ही जोगी को डिंपल की शादी की जिम्मेदारी दी जाती है लेकिन डिंपल जोगी से बताती है कि वह शादी करना ही नहीं चाहती है इसलिए वह तुड़वा दें। डिंपल की शादी तोड़वाने के लिए जोगी जी जान से जुट जाता है लेकिन बीच में ट्विस्ट तब आता है जब जोगी की शादी ही डिंपल से हो जाती है। अब क्या होगा इसके लिए आप फिल्म को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

कैसी है स्टारकास्ट की एक्टिंग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी यानी जोगी अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है और इस फिल्म में भी उन्होंने खुद को साबित किया है कि एक्टिंग में उनका टक्कर नहीं है। वहीं डिंपल यानी नेहा शर्मा भी फिल्म में नवा का पूरा साथ दे रही है। यह बात सच है कि इस फिल्म में हर पहलू पर स्टारकास्ट ने काम किया है। फिल्म में संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती भी नजर आ रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों ही एक्टर एक्टिंग के मामले में टॉप पर हैं।

कुषाण नंदी के निर्देशन में बनी है नवाज की यह फिल्म

कुषाण नंदी के निर्देशन में बनी ‘जोगीरा सारा रा रा’ फिल्म में आपको एंटरटेनमेंट का पूरा पोज मिलेगा। फिल्म को असद भोपाली ने लिखा है और नईम सिद्दीकी ने प्रोड्यूस किया है। यह बात सच है कि फिल्म में सबका काम सराहनीय है और आप फिल्म को देखते हुए अपनी हंसी नहीं कण्ट्रोल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026