---Advertisement---

Johnny Lever ने शाहरुख और सलमान को लेकर किया बड़ा खुलासा, पर्दे के पीछे इस तरह रहते हैं सुपरस्टार

Johnny Lever: मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर इन दिनों फिल्म ‘लंतरानी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अनगिनत फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह बात सच है कि वह बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं और इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान का भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2024 11:13 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:59 अपराह्न

johnny lever
Follow Us
---Advertisement---

Johnny Lever: मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर इन दिनों फिल्म ‘लंतरानी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अनगिनत फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह बात सच है कि वह बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं और इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान का भी नाम शामिल है। यह बात सच है कि सलमान और शाहरुख जिस फिल्म में नजर आते हैं लोग उस फिल्म का इंतजार करते हैं।

दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लंबे समय पहले दोनों सुपरस्टार ‘करण अर्जुन’ फिल्म में नजर आए थे और खास बात यह है कि इसमें जॉनी लीवर भी थे। वहीं अब जॉनी ने दोनों खान के बारे में खुलासा किया है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Johnny Lever ने सलमान की खोल दी पोल

हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने इस बात का खुलासा किया कि सेट पर सलमान और शाहरुख एक दूसरे से काफी अलग हैं। दोनों के स्वभाव में भी जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि सेट पर सलमान खान काफी मस्तमौला अंदाज में रहते हैं। वह काफी शांत रहते हैं और काम को अलग अंदाज से करते हैं। जॉनी लीवर का कहना है कि सलमान खान के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं जहां उन्हें सिर्फ शांति से काम करना होता है।

Johnny Lever ने कहा किस तरह काम करते हैं शाहरुख

वहीं शाहरुख खान को लेकर Johnny Lever ने यह कहा कि “किंग खान सेट पर काफी डेडीकेटेड रहते हैं और वह अपने काम को काफी गहराई से समझते हैं. सेट पर उनका स्वभाव काफी अलग होता है और काम के लिए काफी सीरियस होते हैं। जॉनी लीवर ने बताया कि सलमान और शाहरुख के साथ काम करना वाकई काफी खास है और दोनों ही स्टार्स अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहा कि हम सेट पर काफी मस्ती भी करते थे। यह बात सच है कि सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं और उनका इंडस्ट्री में अपना एक नाम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026