---Advertisement---

Jolly LLB 3: ओरिजिनल और डुप्लीकेट पर से जल्द उठेगा पर्दा! अरसद वारसी संग वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार एक बार फिर आ रहे हैं अरशद वारसी के साथ फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2024 3:33 अपराह्न

Jolly LLB 3
Follow Us
---Advertisement---

Jolly LLB 3: अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ 2013 में और अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ 2017 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। ऐसे में ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग भी शुरू हो गई है और यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब एक बार फिर आधिकारिक तौर पर अक्षय कुमार ने अरशद वारसी के साथ इस बात की जानकारी फैंस को दी है और मजेदार कैप्शन के साथ इसका खुलासा किया है।

शुरू हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग

मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “अब ओरिजिनल कौन और डुप्लीकेट कौन यह तो पता नहीं लेकिन यह तय है कि एक बहुत ही अच्छा सफर शुरू होने जा रहा है मेरे साथ रहो जय महाकाल।” इस वीडियो में अरशद वारसी कहते हैं जगदीश त्यागी उर्फ जॉली बीए एलएलबी डुप्लीकेट से सावधान। फिर अक्षय कहते हैं जगदीश्वर मिश्रा बीए एलएलबी ओरिजिनल जॉली लखनऊ वाले। इसके साथ ही इस बात की अनाउंसमेंट की जाती है कि इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।

खास है फैंस के लिए यह फिल्म

रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ मस्ती का तड़का लगाने वाले हैं और इसलिए ‘जॉली एलएलबी 3’ फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “हेरा फेरी 3 कब।” तो एक ने कहा ओरिजिनल जॉली अक्षय कुमार तो फैन ने कहा वॉव मजेदार तो दूसरे ने कहा लेट्स गो।

इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय और अरशद

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं हाल ही में अक्षय ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में दिखाई दिए थे जिसमें उनके अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया। अरशद और अक्षय ‘वेलकम 3’ में भी एक साथ दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026