---Advertisement---

अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ सुपरहिट फिल्म देने वाली इस चाइल्ड आर्टिस्ट को क्या आपने पहचाना, अब दिखती है ऐसी

Juanna Sanghvi: अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख की फिल्म में नजर आने वाली एंजेल यानी जुआना संघवी आपको याद है। 17 साल बाद अब कैसी दिखती है एंजेल आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2024 12:35 अपराह्न

Juanna Sanghvi
Follow Us
---Advertisement---

Juanna Sanghvi: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में ‘हे बेबी’ का नाम भी टॉप पर शुमार है। इस फिल्म में विद्या बालन, रितेश देशमुख और फरदीन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और लोगों की नजरें ‘हे बेबी’ की एंजेल पर अटक गई थी। क्यूट स्माइल और गोलू मटोलू एंजेल अब 20 साल की हो गई है और उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आपको शायद बेबी एंजेल याद होगी लेकिन क्या आप यह जानना चाहते हैं कि 17 साल बाद वह कैसी दिखती है। आइए जानते हैं आखिर कहां है क्यूट एंजेल जुआना संघवी।

20 साल की हो चुकी है जुआना संघवी

‘हे बेबी’ के एंजेल को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म में उनकी मुस्कान और मासूमियत पर लोग दिल हार बैठे और इस एक फिल्म से उन्होंने कमाल दिखाया था। अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गई थी और इस बीच उनकी कोई खबर नहीं आई लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी एंजेल अभी भी उतनी ही क्यूट है। अब वह 20 साल की हो चुकी है। आपको बता दें कि वह जब ‘हे बेबी’ फिल्म में नजर आई थी उस समय महज 17 महीने की थी।

जुआना संघवी की मुस्कान पर फैंस हो गए फिदा

इस एक फिल्म से इतनी पहचान बनाने वाली जुआना संघवी आखिर क्यों फिर फिल्मी करियर से दूर हो गई। इस बात की अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जुआना संघवी का जन्म 22 मार्च 2004 को राजस्थान की कोटा में हुआ था और अब वह 20 साल की हो चुकी है। जुआना की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही है। लाइट ब्लू ड्रेस में जुआना को देखकर लोग पहचानने से इनकार कर रहे हैं लेकिन सिर्फ उनकी मुस्कान पर लोग दिल हार बैठे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026