---Advertisement---

जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में सोशल मीडिया से Kajol ने लिया ब्रेक, आखिर क्यों डिलीट किए पुराने पोस्ट?

Kajol: बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार काजोल को लोग उनकी फिल्मों और उनके कातिल मुस्कान की वजह से जानते हैं। वह कैमरे पर जब भी नजर आती है अपनी किलर स्माइल से लोगों का ध्यान खींच लेती है। यह बात सच है कि काजोल हमेशा हंसती और मुस्कुराती रहती है और उनका ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 3:37 अपराह्न

kajol
Follow Us
---Advertisement---

Kajol: बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार काजोल को लोग उनकी फिल्मों और उनके कातिल मुस्कान की वजह से जानते हैं। वह कैमरे पर जब भी नजर आती है अपनी किलर स्माइल से लोगों का ध्यान खींच लेती है। यह बात सच है कि काजोल हमेशा हंसती और मुस्कुराती रहती है और उनका मजाकिया अंदाज है। हालांकि इस सबके बीच काजोल के फैंस को तगड़ा झटका लगा है और वह एक्ट्रेस की जिंदगी को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल काजोल ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद फैंस काफी हैरान है। उन्हें अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की चिंता हो रही है।

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल हाल ही में एक पोस्ट के जरिए काजोल ने कहा कि “मैं अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं।” इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।” इतना ही नहीं काजोल ने अपने सभी पुराने पोस्ट को डिलीट कर दिए हैं। इस पोस्ट को देखते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है और वह या जानने के लिए बेताब है कि आखिर काजोल को हुआ क्या है। उनका कहना है कि काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक क्यों लिया है और वह अपनी जिंदगी में किन मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद कमेंट्स में फैंस की चिंताएं लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

यूजर्स कर रहे हैं काजोल के प्रोजेक्ट्स पर कमेंट्स

गौरतलब है कि काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। यह बात सच है कि उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि लोग उनके फैशन काफी ट्रोल भी करते हैं। एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पोस्ट पर एक यूजर ने कहा, “उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ही ठीक हो जाएं और वापस आ जाए।” एक और यूजर ने कहा, ” यह अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए कर रही है।” एक और यूजर ने कहा “उम्मीद करता हूं कि आप मुश्किलों का आसानी से सामना कर लेंगी। “

पाइपलाइन में है कई प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में है। वह जल्द ही ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आने वाली है वहीं वह ‘द गुड वाइफ’ वेब सीरीज में भी दिखने वाली है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026