---Advertisement---

Kakuda ट्रेलर देख पत्नी को लेकर खुलेआम ये क्या कह गए जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा हंस-हंसकर हुई बेहाल

Kakuda: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का ककूड़ा का ट्रेलर देखने के बाद मुरीद हुए उनके पति जहीर इकबाल कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 6:09 अपराह्न

Kakuda
Follow Us
---Advertisement---

Kakuda: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा काफी चर्चा में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर और अलग-अलग जगह पर स्पॉट हो रहे हैं। बीते दिन उनकी हनीमून की झलकियां सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही। वहीं इस सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘ककूड़ा’ का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर जारी होने के 1 दिन बाद जहीर एक बार अपनी पत्नी की फिल्म को लेकर कमेंट करते हुए नजर आए। उनका यह पर्सनल कमेंट इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या कह गए सोनाक्षी के पति।

सोनाक्षी सिन्हा के पति ने की पत्नी की तारीफ

जी हां, सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर को स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वेल डन ककूड़ा।” बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और जब से इसे जारी किया गया है लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग इस ट्रेलर में देखने लायक है।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहीं ये बात

अपने पति के तरफ से इस तरह के कमेंट को देख सोनाक्षी सिन्हा भी हंसी की इमोजी शेयर करती हुई दिखी और वह अपने आप के नहीं रोक सकी। जहां तक सोनाक्षी की बात करें तो वह हाल ही में 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनी है।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

जहां तक सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ककूड़ा की बात करें तो इसका ट्रेलर वाकई काफी मजेदार था और फैंस इसे देखकर लोटपोट हो रहे हैं। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि 12 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है जिसका क्रेज फिलहाल सोनाक्षी के पति जहीर पर भी चढ़ा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026