---Advertisement---

Kalki 2898 AD Trailer: अलग दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार! प्रभास-दीपिका और अमिताभ की एक्टिंग देख कांप जाएगी रूह

Kalki 2898 AD Trailer: कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की बेकरारी बढ़ गई है और लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 7:30 अपराह्न

Kalki 2898 AD Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD Trailer: प्रभास और दीपिका पादुकोण के फिल्म कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कहने में दो राय नहीं है की मेकर्स ने फैंस की बेकरारी बढ़ा दी है और अब लोग इस फिल्म को देखने के लिए और भी एक्साइटेड हैं। सभी स्टार कास्ट की एक्टिंग से लेकर साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यही वजह है कि फिलहाल यह ट्रेडिंग लिस्ट में शुमार है और लोग ट्रेलर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आईए देखते हैं क्या है इसमें खास।

ट्विस्ट और टर्न से भरपूर ट्रेलर

जहां तक इस 3 मिनट 2 सेकेंड के ट्रेलर की बात करें तो यह आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। इसे अलग अंदाज में बखूबी फिल्माया गया है। यह आपको फिल्म देखने के लिए एक्साइटिड कर देगा। इसमें काफी ट्विस्ट और टर्न दिखाए गए हैं जिसका खुलासा फिल्म में होना बाकी है।

स्टार्स ने जीता दिल

ट्रेलर में सभी स्टार कास्ट की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास की जोड़ी और उन्हें एक साथ देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अमिताभ बच्चन एक मंजे हुए कलाकार है और इस फिल्म में वह एक बार फिर खुद को साबित करने में कामयाब होने वाले हैं।

मेकर्स ने दी चेतावनी

फिल्म रिलीज से पहले सितंबर 2023 में जारी कॉपीराइट को लेकर चेतावनी को एक बार फिर मार्क्स ने दोहराया है। और इसे पिन कर दिया है। दरअसल इसके मुताबिक निर्माता ने चेतावनी जारी की है कि ट्रेलर की अनधिकृत रिकॉर्डिंग या फिर किसी एडिटेड हिस्से को कोई शेयर ना करें वरना खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कब रिलीज हो रही कल्कि 2898 एडी

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 एडी में प्रभास, कमल हसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026