---Advertisement---

Kalki 2898 AD: क्या ओपनिंग डे पर पठान और जवान को मात दे पाएंगे प्रभास-दीपिका, जानिए क्यों है फिल्म इतनी खास

कल्कि 2898 AD को देखने के लिए कर रहे हैं इंतजार तो आईए जानते हैं क्या होने वाली है इस फिल्म में खास, लोगों के बीच है जबरदस्त बज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 5:58 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बज लगातार बरकरार है और अब ऐसे में इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई क्योंकि यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में तबाही मचाने वाली है। कई खबरें आ रही है लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में क्या होने वाली है सबसे अलग। ऐसे में देखने से पहले जरूर जाने क्या कुछ होने वाला है खास और क्या यह फिल्म तोड़ पाएगी पठान और जवान की रिकॉर्ड। क्या होगी ओपनिंग डे पर कमाई। आइए जानते हैं सब कुछ।

ओपनिंग डे पर कितनी करेगी कमाई

इस बात को जानने के लिए है बेताब कि ओपनिंग डे पर ग्लोबल लेवल पर कम से कम 180 करोड़ से लेकर 210 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। जी हां, अगर ऐसा होता है तो यह पैन इंडिया फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। ऐसे में शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान और नयनतारा के साथ शाहरुख की फिल्म जवान की बोलती बंद होने वाली है।

कितनी थी पठान और जवान की कमाई

जहां पठान फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 106 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा अगर जवान फिल्म की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 75 करोड रुपए की कमाई की थी।।ऐसे में दूर-दूर तक शाहरुख खान की फिल्म का प्रभास की फिल्म से कोई टक्कर नहीं है लेकिन अभी आंकड़े आने बाकी है और फिल्म रिलीज के लिए करना पड़ेगा इंतजार।

क्या होने वाली है Kalki 2898 AD में खास

  • ऐसे में इस फिल्म की खास चीजों की बात करें तो निश्चित तौर पर यह साइंस फिक्शन काफी धमाकेदार होने वाली है।
  • भविष्य की इस कहानी में क्या किरदार किस ड्रेस का सहारा लेते हैं यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि ट्रेलर से लेकर बाकी सभी लुक्स में किरदारों को काफी अलग दिखाया गया है।
  • फ्यूचर पर आधारित फिल्म में हर एक चीज पर लोगों की नजर होने वाली है कि आखिर आने वाले समय में क्या होने वाला है दुनिया के साथ और नाग ने कैसे की है कल्पना।
  • इन सबसे परे फिल्म में भुज्जी और भैरव पर भी लोगों की नजर होने वाली है क्योंकि यह ट्रेलर रिलीज के बाद से सुर्खियों में है।
    अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन पर भी लोगों की नजरे होंगी क्योंकि इस तरह के किरदार में उन्हें पहली बार सिनेमा में देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।
  • फिल्म फ्यूचर आधारित है तो ऐसे में हो सकता है बहुत सी चीजें खाने की गायब हो सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि फिल्म के किरदार क्या खाते हैं।

फिल्म के लिए इंतजार खत्म

बता दें नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन कमल हासन, दिशा पटानी जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026