---Advertisement---

Kangana Ranaut: अनंत अंबानी के संस्कारी अंदाज पर फिदा हुई एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर तारीफों के बांधे पुल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है और अब उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के वीडियो को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहनी वाली कंगना ने हाल ही में अनंत अंबानी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 29, 2024 6:57 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है और अब उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के वीडियो को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहनी वाली कंगना ने हाल ही में अनंत अंबानी का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

Kangana Ranaut अनंत अंबानी से हुई इंप्रेस

इस वीडियो में अनंत अंबानी एक इंटरव्यू देते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में अनंत अंबानी से उनके भाई और बहन के बारे में सवाल किए जाते है और पूछा जाता है कि आप तीनों परिवार का बिजनेस आगे बढ़ा रहे है तो आप लोगों में तो काफी कंपीटिशन रहता होगा तो अनंत कहते है उनके बड़े भाई आकाश उनके लिए राम जैसे है और उनकी बहन ईशा उनके लिए माता रानी जैसी है।

जैसा वो दोनों कहते है अनंत उनकी बात मानते है और उनके लिए कुछ भी कर सकते है। अनंत ने ये भी कहा कि दोनों उनकी खूब हेल्प और सपोर्ट करते है। हम एक दूसरे पर विश्वास करते है और इस वजह से कोई कंपीटिशन नहीं है बल्कि इससे कामयाबी भी जल्दी मिलती है।

Kangana Ranaut ने तारीफ़ में कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर को शेयर करते हुए Kangana Ranaut ने लिखा अनंत अंबानी अपने संस्कारों से जुड़े और बेहद सेंसिबल इंसान है। वो बॉलीवुड माफियाओं और ड्रग में फंसे बॉलीवुडिया गैंग्स से भी दूर है। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। कंगना के इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बहुत से लोगों ने अनंत अंबानी की तारीफ करते हुए लिखा इतना पैसा और स्टेटस होने के बावजूद अंबानी परिवार के बच्चे कितने संस्कारी और सेवा के विचारों से जुड़े है।

लोग दे रहे हैं इस तरह रिएक्शन

लोग ये मानते है कि अनंत, आकाश और ईशा अंबानी का भाग्य है कि वो नीता और मुकेश अंबानी के घर पैदा हुए पर अंबानी परिवार ने इन्हे जो संस्कार दिए है उससे आज सभी गर्व करते है। बात करें Kangana Ranaut की तो वो जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली है। इस फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया है और साथ ही वो इसमें लीड किरदार निभाती भी नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिला चौधरी और मिलिंद सोमन अहम किरदारों में नजर आयेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026