---Advertisement---

Kangana Ranaut: किसान आंदोलन पर विवाद से पहले Emergency एक्ट्रेस आजादी को बता चुकी हैं भीख, आलिया सहित इन सितारों की खुलेआम की बेइज्जती

Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी के मामले में कंगना का नहीं है जवाब, बेबाकपन के चक्कर में इन सितारों के साथ भी ले चुकी है पंगा, आलिया भट्ट से लेकर स्वरा भास्कर सहित ये है लिस्ट में, आइए देखते हैं एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2024 12:12 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही हैं। वह बहुत जल्द ‘इमरजेंसी’ फिल्म में दमखम दिखाने वाली है। बॉलीवुड में धाक जमाने वाली कंगना फिलहाल राजनीति में भी एंट्री कर चुकी हैं और यहां भी पंगा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यही वजह है कि बीते दिन किसान आंदोलन को लेकर बेबाक हुई कंगना लगातार चर्चा में है। जहां एक तरफ बीजेपी ने उनके बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। बता दें कि एक दफा कंगना आजादी को भीख बता चुकी हैं और आलिया भट्ट की बेइज्जती खुलेआम कर चुकी हैं।

आजादी को भीख बताकर फंसी Kangana Ranaut

कंगना रनौत एक दफा पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के चक्कर में ज्यादा ही बह गई थी। इस दौरान मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने देश की असली आजादी 2014 में बताती हुई नजर आई थी। उन्होंने कहा था कि जब साल 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई तब देश को असली आजादी मिली 1947 में मिली आजादी तो सिर्फ भीख थी।

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बताया था बी ग्रेड एक्ट्रेस

तापसी पन्न और स्वरा भास्कर को लेकर कंगना की बेबाकी सामने आई थी जब उन्होंने खुलेआम इन एक्ट्रेस को बी ग्रेट एक्ट्रेस और चापलूस बताया था। उन्होंने कहा था कि तापसी, ऋचा चड्ढा और स्वरा के पास अभी भी बिल बकाया है।

शबाना आजमी पर भी निशान साध चुकी हैं कंगना

कंगना ने लीजेंडरी एक्ट्रेस शबाना आजमी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने 2019 में पुलवामा अटैक के समय शबाना के पाकिस्तान दौरा करने को लेकर उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा बता दिया था।

करण जौहर के साथ दुश्मनी

करण जौहर के साथ दुश्मनी और वह नेपोटिज्म मामले में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

आलिया भट्ट का मजाक उड़ाती नजर आई थी कंगना

आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था कि “मुझे तो शर्मिंदगी होती है गली बॉय की परफॉर्मेंस में ऐसा शोर करने लायक क्या था वहीं मुंह फट लड़की का किरदार वही बॉलीवुड की तेज तर्रार लड़की, वुमन एंपावरमेंट और अच्छी एक्टिंग का आईडिया मुझे यह सब नहीं चाहिए प्लीज स्टार किड्स के लिए मीडिया का प्यार काफी ज्यादा हो चुका है। साधारण काम को भाव देना बंद कीजिए वरना लेवल कभी नहीं बढ़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026