---Advertisement---

दो साल बाद वर्कआउट मोड में आई Kangana Ranaut के वीडियो को देख उड़े होश, इस किरदार के लिए बहा रही पसीने

Kangana Ranaut: अगर बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस की बात करें तो कंगना रनौत अपने अंदाज और बेबाक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यह बात भी सच है कि कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है वह भी अपने दम पर। वह कई बार नेपोटिज्म और गॉडफादर को लेकर बॉलीवुड ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 2:37 अपराह्न

kangana ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: अगर बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस की बात करें तो कंगना रनौत अपने अंदाज और बेबाक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यह बात भी सच है कि कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है वह भी अपने दम पर। वह कई बार नेपोटिज्म और गॉडफादर को लेकर बॉलीवुड को निशाना साधती रहती हैं। वह अपनी फिल्मों को लेकर की काफी चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों जब मुंबई में कंगना को स्पॉट किया गया था तो यह खबर सामने आई थी कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए वेट लॉस कर रही हैं। अब इस बात का खुलासा कंगना ने खुद किया।

कंगना ने कहीं ये बात

कंगना रनौत ने हार्ड वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर कर लिखा, “श्रीमती गांधी की भूमिका निभाने के लिए अपने नियमित व्यायाम से दो साल के ब्रेक के बाद अब मैं अपनी फिटनेस दिनचर्या में वापस आ गई हूं, आगामी एक्शन फिल्म के लिए एक बड़े बदलाव की प्रतीक्षा कर रही हूं।”

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Shah Rukh Khan बोले ‘कुत्तों को भी मेरी फिल्में पसंद आने का है इंतजार’, जवाब से मच रही खलबली

खूब मेहनत कर रही हैं कंगना

कंगना फिल्हाल सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी के किरदार को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और ऐसे में अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें आप देख सकते हैं कि कंगना वॉकआउट कर रही है। जिम में कंगना के पसीने बहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यह इस बात का सबूत है कि वह इंदिरा गांधी के किरदार में खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत की थी। इस वीडियो के साथ कंगना का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेनर उन्हें हेवी वर्कआउट करवा रहे हैं।

इस किरदार के लिए कंगना को बढ़ानी पड़ी थी वजन

गौरतलब है कि ‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना रनौत ने अपने वजन बढ़ाए थे। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं अब लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट जो कंगना ने फैंस के साथ शेयर किया है उसे देख यही लग रहा है कि अब वह एक्शन फिल्म के लिए वजन को कम कर रही हैं। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत भी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Summer Outfits: गर्मियों में दिखना है कूल , तो मृणाल ठाकुर के इन शानदार लुक्स को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tanya Mittal

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 12, 2026

Natalia Janoszek

मार्च 12, 2026

Aditya Dhar

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026