---Advertisement---

कभी दीपिका पादुकोण की फिल्म को ‘कचरा’ बताने वाली Kangana Ranaut ने 8 घंटे शिफ्ट को बताया जरूरी, जानें कब-कब पंगा क्वीन हुई बेबाक

Kangana Ranaut: पंगा क्वीन के नाम से फेमस एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है और वह चर्चा में है। वहीं यह उस समय में विवादों है जब कई दफा एक्ट्रेस मस्तानी को ट्रोल कर चुकी हैं। जानिए कब कब बवाल मचा चुकी हैं एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2026 12:08 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती है। इंडस्ट्री के मुद्दे और सेलेब्स पर तंज कसने में कंगना रनौत कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शुमार है जिनसे पंगा लेने में एक्ट्रेस कभी पीछे नहीं रही हैं। वहीं फैंस को झटका तब लगा जब बीते दिन 8 घंटे शिफ्ट विवाद को लेकर कंगना रनौत ने दीपिका का साथ दिया और कहा कि वह उनके लिए जरूरी है क्योंकि उनकी एक बेटी है। आइए जानते हैं वो मौके जब मस्तानी एक्ट्रेस को कंगना ने आड़े हाथों लिया है।

ड्रग्स केस को लेकर Kangana Ranaut ने दीपिका पादुकोण पर किया था कटाक्ष

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर जब कई स्टार्स का नाम सामने आया था तब लिस्ट में दीपिका पादुकोण भी थी। इस मुद्दे पर कंगना ने कहा कि “मेरे बाद दोहराएं डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक परिणाम होता है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या।”

सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की फिल्म पर कंगना रनौत ने किया था वार

इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ को देखने के बाद भी कंगना रनौत उग्र हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म को घटिया और कचरा बताया था। इसकी वजह से पंगा क्वीन को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत हुई थी मुखर

कंगना रनौत ने कई बार नेपोटिज्म को लेकर भी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा था। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन प्राप्त करने वालों में दीपिका का नाम शुमार है जिन्हें साथ मिला है।

दीपिका पादुकोण को लेकर क्या बोली है कंगना रनौत

इसके अलावा भी कई दफा पंगा क्वीन बेबाक हो चुकी हैं। गौरतलब है कि इन सब विवादों से हटकर कंगना रनौत ने बीते दिन दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि इस बात का इतना बतंगड़ बनाने की जरूरत है। अगर आपने देखा है तो दीपिका पादुकोण बड़ी एक्ट्रेस है। वह किस मुकाम पर हैं तो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उनकी एक बेटी है वह अब मां बन चुकी हैं। अगर आज वह 8 घंटे काम करने की इच्छा जाहिर कर रही हैं तो उन्होंने वह जगह और रुतबा खुद के लिए बनाया है।”

 

निश्चित तौर पर कंगना रनौत की इस प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींचा है जो अब चर्चा में है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026