---Advertisement---

सुभाषचंद्र बोस को पहला PM बताने पर Kangana Ranaut को लगी फटकार, नेताजी के परिवार ने दी चेतावनी

Kangana Ranaut: सुभाष चंद्र बोस के परिवार से कंगना रनौत को चेतावनी दी गई और वह नेताजी को देश का पहला प्रधानमंत्री बताकर फंस चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 5:45 अपराह्न | Updated: अप्रैल 8, 2024 12:41 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना जब से राजनीति में एंट्री ली है हर दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया जिस पर राजनीति गरमा गई। अब इस पर सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस रिएक्ट करते हुए नजर आए और उन्होंने कंगना रनौत को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि यह इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। राजनीतिक लाभ के लिए नेताजी के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Kangana Ranaut पर सुभाष चंद्र बोस के पोते ने किया सवाल

कंगना की टिप्पणी को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने सवाल खड़ा किया है और कंगना के इस बयान पर उनकी क्लास लगाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इतिहास का छेड़छाड़ करने का किसी का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि ”नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक राजनीतिक विचारक, सैनिक, राजनेता, दूरदर्शी और अविभाजित भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। एकमात्र नेता जो भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारतीय के रूप में सभी समुदायों को एकजुट कर सकते थे। नेता के प्रति वास्तविक सम्मान उनकी समावेशी विचारधारा का पालन करना होगा।”

इतिहास को नहीं बदला जा सकता

उन्होंने अपने इस बयान से यह साफ कर दिया कि बंगाल और पंजाब के विभाजन के बाद नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और यही इतिहास है। ऐसे में नेताजी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ नेहरू और कांग्रेस के साथ मुकाबला करने के लिए किया जा रहा है। चंद्र कुमार बोस ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि नेताजी और नेहरू के बीच में मतभेद थे लेकिन उनके बीच सम्मान था।

कंगना रनौत ने कही थी ये बात

दरअसल कंगना रनौत ने सुभाष चंद्र बोस को स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया था जिसके बाद उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन इस पर धाकड़ एक्ट्रेस चुप नहीं रही और उन्होंने कहा, “वे सभी जो मुझे भारत के पहले पीएम पर ज्ञान दे रहे हैं, इस स्क्रीन शॉट को अवश्य पढ़ें, यहां शुरुआती लोगों के लिए कुछ सामान्य ज्ञान है, वे सभी प्रतिभाशाली लोग जो मुझे कुछ शिक्षा प्राप्त करने के लिए कह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मैंने एमरजेंसी नामक एक फिल्म लिखी है, अभिनय किया है, निर्देशित किया है। जो मुख्य रूप से नेहरू परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए कृपया कोई मैन्सप्लेनिंग न करें यदि मैं आपके आईक्यू से बहुत आगे बोलती हूं तो आप मानते हैं कि मुझे जानकारी नहीं होगी, अच्छा मजाक आप पर है और यह घटिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026