---Advertisement---

‘अंडरगारमेंट्स में रक्षाबंधन मनाने की क्यों जरूरत…’ राखी सावंत और तापसी पन्नू के बाद क्या कृति सेनन पर Kangana Ranaut ने लिए चटकारे, जानें क्यों कर रही ट्रेंड

Kangana Ranaut: तापसी पन्नू और राखी सावंत की वाट लगाने के बाद क्या कृति सेनन पर भी कटाक्ष कर गई एक्ट्रेस, आइए जानते हैं पंगा क्वीन ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बेधड़क होकर अपनी बात रखने और किसी पर भी निशाना साधने में कभी भी पंगा क्वीन पीछे नहीं रहती है। वह हर किसी को जवाब देती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की जो सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रेंड कर रही है। उन्होंने राखी सावंत, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा जैसे कलाकार जिन्होंने उन पर टिप्पणी की थी। उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा था कि वह ऐसे लोगों का ज्ञान नहीं लेगी जो उनके जैसा जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए हैं। इतना ही नहीं अब इस सबके बीच उन्होंने कृति सेनन की राखी ऐड को लेकर भी टिप्पणी की है जो चर्चा में है।

बिकिनी विवाद को लेकर Kangana Ranaut ने क्या कृति सेनन पर किया कटाक्ष

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी लिख डाली जो चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस ने कहा, ‘महिलाओं के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला एक वैश्विक महिला है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, आज हमारे पास मौजूद सभी विकल्पों में से आप अपने भाई को राखी बांधते समय बिकिनी/अंडरगारमेंट्स क्यों पहनेंगी? आपके स्टाइलिंग के सभी विकल्प कहां उपलब्ध हैं? हा हा, विज्ञापन जानबूझकर डरावना बनाया गया है!”

क्या है कृति सेनन का राखी विवाद

दरअसल बीते दिन कृति सेनन ने रक्षाबंधन के लिए एक ऐड किया था जिसमें वह ब्रालेट टॉप और श्रग को कैरी करती हुई नजर आई। लोगों ने हिंदू संस्कृति का अपमान करने और त्योहार के मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। वहीं इस सब के बीच अब इस पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कृति सेनन का नाम नहीं लिया है।

आखिर क्या बोली राखी सावंत और तापसी पन्नू को लेकर कंगना रनौत

वहीं इससे हटकर कंगना रनौत ने बीते दिन सभी बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने एक्ट्रेस पर वार किया है उन्हें पलटवार करती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि “मैं देखती हूं आए दिन इस तरह के लोग चाहे वह आशुतोष राणा हो जो कुछ कहते हैं कि कुत्ते की तरह भोंकते हैं। सोनू सूद जैसे लोग हैं जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए। राखी सावंत है जो मेरे चरित्र पर हर तरीके की भद्दी टिप्पणी करते हैं। तापसी पन्नू जैसे लोग हैं जो मेरे माता-पिता को, मेरे बैकग्राउंड को अपमानित करते हैं। इन लोगों को सिर्फ मेरा एक मैसेज है कि अगर आप लोग मेरे समान लाइफ में एक प्रतिशत भी सक्सेस नहीं कमा पाए हो तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं लूंगी।”

यह सच है कि बॉलीवुड के तमाम मुद्दे पर निशाना साधती हैं चाहे वह नेपोटिज्म का मुद्दा हो या फिर आज की फिल्में कंगना रनौत हमेशा मुखर रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gwalior Viral Video

अगस्त 25, 2026

Toxic

अगस्त 25, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 11

अगस्त 25, 2026

Asim Riaz

अगस्त 25, 2026

H1N1

अगस्त 25, 2026

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026