---Advertisement---

करण जौहर और रणबीर कपूर को Kangana Ranaut ने बताया ‘दुर्योधन’ और ‘शकुनि मामा’, अब इस वजह से भड़की बॉलीवुड क्वीन

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी की वजह से खूब चर्चा में रहती है। वह आए दिन बॉलीवुड नेपोटिज्म और करण जौहर को लेकर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच एक बार फिर कंगना के निशाने पर करण और रणबीर कपूर हैं। जी हां, कंगना को यह बात रास नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 11:22 पूर्वाह्न

kangana ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी की वजह से खूब चर्चा में रहती है। वह आए दिन बॉलीवुड नेपोटिज्म और करण जौहर को लेकर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच एक बार फिर कंगना के निशाने पर करण और रणबीर कपूर हैं। जी हां, कंगना को यह बात रास नहीं आ रही है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम के किरदार में रणबीर नजर आए। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर को दुर्योधन और करण जौहर को शकुनि मामा कहा है और जमकर निशाना साधा। इस दौरान रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सफेद चूहा बताया।

रणबीर और करण जौहर को लगाई लताड़

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कंगना ने लिखा, “बीते दिन मैंने जो पोस्ट शेयर की थी उसमें आगे की कहानी आज मैं आपको बताने जा रही हूं। इंडस्ट्री में दुर्योधन (सफेद चूहा) शकुनी मामा (पापा जो) की जोड़ी सबसे खराब है। फिल्म इंडस्ट्री के गॉसीप मिनिस्टर यह दोनों खुद को कहते हैं लेकिन असलियत यह है कि दोनों ही जलन खोर और इनसिक्योर हैं। इस बारे में पूरी इंडस्ट्री ही गवाह है।

ये भी पढ़ें: Ira Khan: बिकिनी में दिशा पटानी को टक्कर देती हैं आमिर खान की लाडली, लोगों के उड़ा देती है होश

सुशांत की मौत की वजह

कंगना ने इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “रणबीर कपूर और करण जौहर दोनों ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था और उस समय उन्होंने मेरे बारे में काफी कुछ बुरा बोला। ये मेरे पर्सनल लाइफ में भी घुसते थे और मेरे करियर को खराब करने के पीछे रहे। मेरे और ऋतिक रोशन की लड़ाई के बीच यह जबरन रेफरी का रोल निभा रहे थे।”

जल्द गैर कानूनी एक्टिविटी का करूंगी खुलासा

कंगना ने आगे कहा कि “क्योंकि मैं अभी इन सभी मामलों को पब्लिक के बीच ला रही हूं लेकिन जब मेरे पास पावर आएगा तो मैं इन लोगों के बारे में खुलासा करूंगी कि कैसे ये गैरकानूनी एक्टिविटी में शामिल है। उस समय मैं इनके डार्क वेब, हैकिंग जैसी इलीगल चीजों का खुलासा करूंगी। इतना इनके लिए काफी है। उन्होंने मेरे खिलाफ हर तरह की गंदी अफवाह फैलाई और जब मैंने अपने खिलाफ जासूसी करने वालों का पर्दाफाश किया तो उन्होंने मेरे खिलाफ पीआर किया। मेरी फिल्मी गतिविधियां कम हो गई।”

नई इंडस्ट्री का उदय संभव

कंगना ने फिल्म को लेकर कहा “समाज में इस नए बदलाव के साथ मेरी आवाज अधिक सुनाई दे रही है लेकिन मैंने वर्षों तक बात नहीं की थी और चुप रही। मेरी बातों को मीडिया ने आगे नहीं बढ़ाया और इसे तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए काफी पैसे भी खर्च किए गए। हालांकि इस दौरान बॉलीवुड का महान पतन हुआ और कई साम्राज्य भी झुके। अब हम नए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से को उगते हुए देख सकते हैं जो लोकतंत्र समानता के स्तंभों और सच्ची योग्यता पर बनाई जाएगी।”

बॉलीवुड पर निशाना साधती हैं कंगना

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह कई बार मुखर होकर अपनी बात कह चुकी हैं। बीते दिनों इस मामले को लेकर वह अपनी बात कही और फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026