---Advertisement---

Kapil Sharma: नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने के लिए कॉमेडियन तैयार, प्रोमो देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Kapil Sharma: कपिल शर्मा अपने एक और कॉमेडी शो से धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं और उसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहे हैं इस शो में न सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि उनके टीम मेंबर्स यानी अर्चना पूरन सिंह कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा तक नजर आने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 12:11 अपराह्न

Kapil Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma:द कपिल शर्मा’ शो से अपनी एक अलग पहचान बना चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने दमदार शो की वजह से जाने जाते हैं। जहां एक तरफ कपिल शर्मा फिल्मों में भी काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार है जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। नेटफ्लिक्स ने प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। प्रोमो में कपिल शर्मा अपनी टीम यानी द कपिल शर्मा शो के मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद लोग इसके बारे में और भी चीजें जानने के लिए बेकरार हैं।

प्रोमो में अलग अंदाज में दिखे कपिल और फैमिली

प्रोमो में कृष्णा अभिषेक से लेकर किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह तक नजर आ रहे हैं। यहां कपिल अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और यह कहते हुए दिखाई दिए कि मैंने कहा था कि नया घर और सारा नया सामान तो फिर यह फ्रीज पुराना क्यों है। वहीं जब वह फ्रीज खोलते हैं तो उसमें अर्चना पूरन सिंह बैठी हुई नजर आती है जिस पर कॉमेडियन यह कहते हैं कि इनको यहां किसने बुलाया। एक तो फ्रीज इतना पुराना ऊपर से उसके अंदर सामान उससे भी ज्यादा पुराना। वहीं एक और मेंबर को देख वह कहते हैं तू भी यहां कैसे आ गया। वहीं एक डब्बे से किकू शारदा भी नजर आते हैं और फिर होती है कृष्णा अभिषेक की एंट्री। मैंने कहा था कोई पुरानी चीज नहीं चलेगी लेकिन अंत में ट्विस्ट तब आता है जब वह यह कहते हैं कि घर बदला है परिवार थोड़ी।

नेटफ्लिक्स पर लगाएंगे हंसी का तड़का

आगे कपिल शर्मा यह कहते हैं कि दोस्तों त्यौहार के मौके पर मैं बुलाना चाहता हूं आपको अपने नए घर पर जो आपके पास है फोन पर टीवी पर लैपटॉप पर या फिर नेटफ्लिक्स पर। हम भी आ रहे हैं एक नए कॉमेडी शो के साथ जिसमें हम खूब मस्ती करेंगे। वहीं इस प्रोमो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “पता है क्या कपिल का नया पता। कपिल और उनके गैंग नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द आ रहे हैं। हालांकि अब तक इस शो के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026