---Advertisement---

Kapil Sharma ने लुक के साथ किया खास एक्सपेरिमेंट, झलक देख लोग बोले- ‘भाई डाकुओं का सरदार लग रहे हो’

Kapil Sharma: ‘द कपिल शर्मा’ शो से अपनी एक अलग पहचान बना चुके कपिल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कॉमेडी की दुनिया में वह इकलौते राज कर रहे हैं और हर बार फैंस को इंप्रेस करना खूब जानते हैं। इस बीच कपिल ने एक बार फिर लोगों को हैरान करने का जिम्मा उठाया ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 2, 2023 9:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: ‘द कपिल शर्मा’ शो से अपनी एक अलग पहचान बना चुके कपिल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कॉमेडी की दुनिया में वह इकलौते राज कर रहे हैं और हर बार फैंस को इंप्रेस करना खूब जानते हैं। इस बीच कपिल ने एक बार फिर लोगों को हैरान करने का जिम्मा उठाया है और उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। जहां फैंस कपिल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं।आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

आखिर क्यों चर्चा में है वीडियो

कपिल एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कुछ नए के लिए कुछ नया लुक चेंज वीडियो में कपिल अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं दरअसल वह अपने पीरियड लुक को कुछ अलग टेस्ट देखने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान उनका अंदाज और लुक काफी अलग नजर आ रहा है वह जिस तरह अपने बीयर्ड लुक को फ्रंट कर रहे हैं वह लोगों को हैरान करने के लिए काफी है

वीडियो देख यूजर्स ने कहीं ये बात

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “जबरदस्त लग रहा है अभी आया फैशन आपको।” वहीं एक और यूजर का कहना है, “गजोधर भैया” तो दूसरे ने लिखा, “बनिया लग रहे हो”। एक और यूजर ने कहा डॉक्टर कपिल शर्मा तो दूसरे ने कहा तेल की कंट्री।” एक यूजर ने चुटकी ली क्या बात है बाल नकली है ना हेयर के। एक और यूजर का कहना है कपिल भाई डाकू का सरदार लग रहे हो इस लुक में।

इस फिल्म में नजर आएंगे कपिल

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कपिल ने जो लिखा उसे देखने के बाद फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद कपिल किसी शो में नजर आने वाले हैं। या वह अपनी किसी फिल्म की तैयारी में हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर करीना कपूर और तब्बू की फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आ सकते हैं जो 2024 में दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Leave a Comment