---Advertisement---

Karan Johar: करण जौहर ने नए प्रोजेक्ट को लेकर किया खुलासा,दीपिका-रणवीर की संगम पर दी प्रतिक्रिया

Karan Johar:फिल्म मेकर करण जौहर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में ​बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है, जिसको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। साथ ही करण जौहर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 26, 2024 6:16 अपराह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar:फिल्म मेकर करण जौहर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में ​बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है, जिसको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। साथ ही करण जौहर अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई अवसर हाथ से जाने नहीं देते हैं। दरअसल, फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर अपना लाइव सेशन रखा, जिसमें फैंस ने करण से कई मजेदार सवाल पूछे। जिसके बाद निर्माता ने अपनी अगले प्रोजेक्ट का हिंट देकर, सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

Karan Johar इंस्टाग्राम पर लाइव आए

फिल्म निर्माता करण जौहर इंस्टाग्राम पर लाइव आए। जिसके बाद उन्होंने लाइव सेशन रखा। इस दौरान उन्होने अपने फैंस से बातचीत की। जिसमें ‘एक यूजर ने उनकी लॉस्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बीच सात साल के लंबे ब्रेक के बारे में पूछा? इस दौरान करण ने इसका जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘हां उस समय मैंने एक फिल्म की कहानी लिखी थी, जिसके प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, लेकिन अभी कास्टिंग नहीं हुई है। हालांकि, इस साल के अंत तक सेट पर जाने की उम्मीद है।’

आगामी फिल्म का खुलासा करते हुए Karan Johar क्या बोले?

बातचीत के दौरान करण ने आगे कहा कि,’जिस फिल्म का मैं निर्देशन करना चाहता हूं। हालांकि, इस फिल्म की कहानी लगभग पूरी हो चुकी है। मैं और मेरी टीम तेजी से काम कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि इस साल के अंत तक उम्मीद है कि उससे थोड़ा पहले शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जुलाई में ‘रॉकी और रानी’ का एक साल पूरा हो गया है और कुछ महीनों बाद मैं फिर से निर्देशन करना चाहता हूं’।

Karan Johar बोले फिल्म एक प्रेम कहानी है

इसके बाद करण से एक यूजर ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ संगम की बहुप्रतीक्षित रीमेक के बारे में पूछा। इसके जवाब में करण ने कहा कि ‘नहीं, मैं कोई प्रेम कहानी नहीं बना रहा हूं। मुझे लगता है कि इस प्रेम कहानी को थोड़ा विराम देने की जरूरत है, लेकिन मैं जो फिल्म लिख रहा हूं, वह भी एक प्रेम कहानी है। प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे मैं संगीत के बिना नहीं कर सकता।’

प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओं में है दीपिका

वहीं, इन दिनों दीपिका पादुकोण इस वक्त सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था को लेकर चर्चाओं में है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, बीते दिनों दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने अपना दमदार प्रर्दशन किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026