---Advertisement---

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने रचा ली शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई दूल्हे के पोज में एक्टर की तस्वीरें

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टेलीविजन इंडस्ट्री के चहेते कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में एक नाम जो टॉप पर है वह है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की। बिग बॉस 15 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और आज दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों की शादी की खबरें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2023 12:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टेलीविजन इंडस्ट्री के चहेते कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में एक नाम जो टॉप पर है वह है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की। बिग बॉस 15 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और आज दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियों में है। फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में करण ने कहा था कि दोनों मार्च में शादी करेंगे लेकिन अब सोशल मीडिया पर करण की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वे दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है इन फोटोज में खास

दरअसल सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है उसमें करण दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी को कैरी किया हुआ है और मैचिंग दोशाला से इस ऑउटफिट को कम्पलीट किया। एक्टर ने इस ग्रूम लुक को ब्राउन फुटवियर से स्टाइल किया। इस बात में कोई शक नहीं है कि एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। करण हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रहे हैं और फैंस तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पार्टी में बेबी बंप को बार-बार छुने पर ट्रोल हुईं Gauhar Khan, यूजर्स बोले- ‘ये बात इतना एक्सपोज करने की भी नहीं है’

यूजर्स लुटा रहे हैं प्यार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें किसी फोटोशूट की है जिसे फैंस असली समझने लगे। इन फोटोज को देख एक यूजर ने कह।, “दुनिया का सबसे हॉटेस्ट दूल्हा, कही मार्च वेडिंग की तैयारी तो नहीं हो रही है।” एक और यूजर ने कहा, “कुंदरी एकदम शादी मटेरियल लग रहे हो।” एक और यूजर ने कहा, “मुंडा कुकड़ कमाल दा।”

करण ने शादी को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि अभी हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फैमिली भी बिग बॉस 15 के बाद शादी करने के लिए अप्रूवल दे चुके हैं। तेजस्वी के पास समय नहीं था क्योंकि उन्होंने ‘नागिन 6’ को साइन कर लिया और अब यह शो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मैं तो मार्च में भी शादी कर लूं।” करण और तेजस्वी आए दिन साथ में स्पॉट होते हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026