---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14 विजेता Karan Veer Mehra से मिला Sana Makbul को धोखा! Kehna Galat Galat म्यूजिक वीडियो का अंत है शॉकिंग

Karan Veer Mehra: 'कहना गलत गलत' म्यूजिक वीडियो जारी किया गया है जो वाकई काफी खास है और इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे। छा गए करणवीर और सना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2024 12:50 अपराह्न

Karan Veer Mehra
Follow Us
---Advertisement---

Karan Veer Mehra:खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) के विनर करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल (Sana Makbul) का म्यूजिक वीडियो ‘कहना गलत गलत’ जारी किया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह काफी इमोशनल लव स्टोरी है जिसे देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे। इस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि दो रियलिटी शो के विनर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के वीडियो के जरिए कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है जो वाकई काफी इमोशनल है। नुसरत फतेह अली खान की सदाबहार धुन ‘कहना गलत गलत’ का वीडियो। आइए देखते हैं।

Karan Veer Mehra Sana Makbul का Kehna Galat Galat का वीडियो है इमोशनल

वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सना मकबूल और करणवीर मेहरा की शादी दिखाई देती है। उसके बाद सुहागरात के बाद सना मकबूल प्रेग्नेंट हो जाती है लेकिन तभी उसे पता चलता है कि उसके पति यानी करणवीर उन्हें धोखा दे रहे हैं। ऐसे में जब वह अपने पति को मार रही होती है तब करण की गर्लफ्रेंड वहां से भाग निकलती हैं। इसके बाद करणवीर सना से माफी मांगते हुए नजर आते हैं लेकिन वह उन्हें गोली मार देती है। इस कहानी का अंत काफी इमोशनल था क्योंकि दिल टूटने के बाद सना अपने पति की जान ले लेती है।

रूह तक पहुंचने वाला है Karan Veer Mehra और Sana Makbul का गाना

इस ट्रेजिक म्यूजिक वीडियो को देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे। यही वजह है कि इस वीडियो को कुछ ही मिनट में ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने को ज्योति नूरन ने अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स कुणाल वर्मा के हैं।अगर आप भी कुछ इमोशनल सुनने की चाहत रखते हैं तो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं क्योंकि दिल टूटने वाले आशिक के लिए यह एक स्पेशल सॉन्ग है। इसे शेयर करते हुए सना मकबूल ने कैप्शन में लिखा, “कुछ गाने सीधे आपके रूह तक पहुंच जाते हैं यह वही गाना है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026