---Advertisement---

‘वो मेरी Bigg Boss ट्रॉफी बांध कर….,’ Elvish Yadav पर Karanveer Mehra ने कही ये बड़ी बात! Rajat Dalal संग विवाद को बताया बेतुका

करणवीर मेहरा ने वीडियों में एल्विश यादव की करी तारीफ। बिग बॉस ट्रॉफी पर भी कही ये बात। करणवीर मेहरा ने रजत दलाल और एल्विश को बताया दोस्त।

Avatar of Sakshi Chaudhary

By: Sakshi Chaudhary

Published: जनवरी 27, 2025 12:58 अपराह्न | Updated: जनवरी 27, 2025 2:37 अपराह्न

Karanveer Mehra
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18 के शो को खत्म हुए लगभग 10 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर विवाद है कि थमने का नाम नही ले रहा है। जहाँ एक तरफ शो से बाहर आने के बाद Karanveer Mehra और रजत दलाल के बीच के विवाद ने तूल पकड़ ली थी। वहीं इस विवाद के बाद करणवीर मेहरा Elvish Yadav के पॉडकास्ट में भी पहुँच जाते है। अब बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा की एक और वीडियो सामने आई है। वीडियो में करणवीर मेहरा एल्विश यादव और Rajat Dalal पर बाते करते नज़र आ रहे है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

Karanveer Mehra ने इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

फिल्मी ज्ञान संग इंटरव्यू के वीडियो में Bigg Boss 18 विनर करणवीर मेहरा Rajat Dalal और एल्विश यादव पर बाते करते नज़र आ रहे है। वीडियो में एक सवाल का जवाब देते हुए करणवीर Elvish Yadav की तारीफ करते नज़र आ रहे है। वीडियो में बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा एल्विश को अपना दोस्त बताते हुए तारीफों के पुल बाँधते नज़र आ रहे है। वही इसके अलावा रजत दलाल संग विवाद का जिक्र करते हुए Karanveer Mehra ने कहा कि फैन्स आपस में एक दूसरे से लड़ रहे है। मगर हम लोग सब दोस्त है। रजत भी मेरा दोस्त है।

Watch This Video

Bigg Boss ट्रॉफी पर करणवीर ने कही ये बात

इसके अलावा इंटरव्यू में करणवीर मेहरा एल्विश यादव के मज़ाकिया अंदाज़ का हवाला देते हुए Bigg Boss 18 की ट्रॉफी का भी जिक्र करते नज़र आ रहे है। वीडियो में करणवीर मेहरा कहते है कि पॉडकास्ट के बाद Elvish Yadav ने मेरी ट्रॉफी उठा ली थी। बिग बॉस ट्रॉफी को उठा कर एल्विश Rajat Dalal को देने जा रहे थे। जानकारी के लिए बता दे हाल ही में Karanveer Mehra के एक पोस्ट ने रजत दलाल और उनके बीच एक विवाद खड़ा कर दिया था। वीडियो में करणवीर ने रजत दलाल और उनके फैन्स को भला बुरा कह दिया था।

Avatar of Sakshi Chaudhary

Sakshi Chaudhary

साक्षी चौधरी DNP India में मनोरंजन और लाइफस्टाइल पर लिखती है। उन्होने Noida International University से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पिछले एक साल से कई और संस्थानो मे भी काम किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026