---Advertisement---

Crew रिलीज से पहले Kareena Kapoor ने दिखाई खास BTS झलक, लोग बोले- ‘क्या जेह और तैमूर भी करेंगे डेब्यू’

Kareena Kapoor: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद करीना ‘क्रू’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह तब्बू और कृति सेनन के साथ दिखाई देगी वह भी खास अंदाज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 5:07 अपराह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद करीना ‘क्रू’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह तब्बू और कृति सेनन के साथ दिखाई देगी वह भी खास अंदाज में। देखने के बाद से फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच बेबो ने फिल्म की कुछ बीटीएस क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में क्रू की तारीफ की है। लोगों की नजरे तो जेह और तैमूर पर अटक गई। बीटीएस क्लिप वाकई काफी खास है।

करीना का मजेदार कैपश्न चर्चा में

इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, “हम हंसे हम रोए हम लड़े हमने बहस की हमने खाया और बीच में कहीं फिल्म निर्माण नामक जादू हुआ। अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्रू के साथ तो अपना पॉपकॉर्न ले अपने फोन बंद करें अपनी सीट बेल्ट बांधे और तीन बदमाश महिलाओं को अपनी अब तक की सबसे मजेदार उड़ान पर ले जाने दे। सोना कहां है। सोना। कल मिलते हैं 29 मार्च सिनेमाघरों में।”

बीटीएस झलक है काफी खास

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर फिल्म के सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की है जहां वह मेकअप रूम में भी नजर आ रही है। वहीं तब्बू, करीना कपूर और कृति साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। एक झलक में करीना तैमूर के साथ नजर आती है तो दूसरे झलक में जेह और तैमूर के साथ इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो देख लोगों ने कहीं ये बात

वीडियो पर एक फैन ने कहा, “इस फिल्म के लिए काफी इंतजार है।” एक यूजर ने कहा, “इमोशनल फिल्म।” दूसरे ने कहा क्या जेह और तैमूर भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक यूजर ने कहा, “सुपर क्यूट। तो दूसरे ने कहा बेबो।” एक फैन ने लिखा, “आप असली में सोना है।” फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की ‘क्रू’ फिल्म सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है जिसकी एडवांस बुकिंग जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026