---Advertisement---

क्या शर्मिला टैगोर और Kareena Kapoor के बीच हुई अनबन? फिल्म ‘क्रू’ को लेकर खुलेआम ये क्या कह गई सैफ की मां

Kareena Kapoor: करीना कपूर की सफलतम फिल्मों की लिस्ट में शुमार क्रू को लेकर शर्मिला टैगोर ने कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 4:08 अपराह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की सास यानी सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने बेबो की फिल्म ‘क्रू’ को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो अब चर्चा में है। दरअसल इस बात में कोई शक नहीं है कि Kareena Kapoor और शर्मिला एक साथ जबरदस्त बॉन्ड शेयर करती हैं लेकिन इस सब के बीच क्रू को लेकर उन्होंने चुप्पी थोड़ी और कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से यह कहा जाने लगा है कि क्या शर्मिला और करीना के बीच सब ठीक है। क्या उन दोनों के बीच दूरियां आ गई है क्योंकि हाल ही में शर्मिला क्रू फिल्म को लेकर बात करती नजर आई।

शर्मिला ने कहीं ये बात

दरअसल साल की सबसे सफल फिल्मों की बात हो रही थी और उसमें क्रू का नाम शामिल किया गया और ऐसे में एक इंटरव्यू में क्रू को लेकर जब शर्मिला टैगोर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “बेशक यह फिल्म बेतुकी है और इसकी कहानी समझ से परे है। बेबुनियाद और बकवास तरीके से फिल्म को बनाई गई है। मैं इस फोन को देख चुकी हूं।”

तारीफ करती दिखीं शर्मिला

वहीं शर्मिला टैगोर आगे इस फिल्म को लेकर कहती है कि लेकिन मैं यह कहूंगी कि यहां जिस तरह तीन महिलाएं एक दूसरे का हर कदम पर साथ देती है वह सराहनीय है। आमतौर पर असल जिंदगी में यह कहा जाता है कि महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन है और ऐसे में यह फिल्म उस बात को काटने के लिए काफी है क्योंकि ये तीनों एक साथ कदम बढ़ाकर चल रही हैं।

क्रू फिल्म को लोगों ने किया पसंद

गौरतलब है कि करीना कपूर तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला और फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। ऐसे में शर्मिला टैगोर का बयान सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है और लोग इसे लेकर बातें बनाने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saif Ali Khan

जून 21, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026